{"_id":"628b6c9c86eba425355d22eb","slug":"shikar-dhawan-completes-700-fours-in-ipl-becomes-first-batsman-to-do-so","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shikhar Dhawan: आईपीएल में शिखर धवन ने बनाया खास रिकॉर्ड, विराट- वॉर्नर जैसे दिग्गजों से कोसों आगे निकले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shikhar Dhawan: आईपीएल में शिखर धवन ने बनाया खास रिकॉर्ड, विराट- वॉर्नर जैसे दिग्गजों से कोसों आगे निकले
Mon, 23 May 2022 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 04:44 PM IST
सार
शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 चौके पूरे कर लिए हैं, वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में दोनों का सफर खत्म हो गया। ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थीं। इस वजह से इस मैच का कोई खास महत्व नहीं था, लेकिन पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इसे अपने लिए खास बना लिया। धवन ने इस मैच में अपने 700 आईपीएल चौके पूरे कर लिए। वो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में धवन के बाद विराट कोहली हैं, जिन्होंने 576 चौके लगाए हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 561 चौके लगाए हैं।
हैदराबाद के खिलाफ बनाए 39 रन
धवन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंद में 39 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के और दो चौके निकले। अपनी पारी का पहला चौका लगाते ही शिखर धवन ने खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। धवन ने 206 मैच की 205 पारियों में 35.08 के औसत से 6244 रन बनाए हैं। इस लीग में उनका स्ट्राइक रेट 126.35 का रहा है। उनके नाम दो शतक और 47 अर्धशतक हैं। इस बीच उनके बल्ले से 701 चौके और 136 छक्के निकले हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धवन दूसरे नंबर पर
शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली की बाद दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने 6592 रन बनाए हैं, जबकि धवन 6244 रन बनाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई तीसरा बल्लेबाज आईपीएल में 6000 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है। हालांकि, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर अगले सीजन आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे कर सकते हैं।
| बल्लेबाज | मैच | रन | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| शिखर धवन | 206 | 6244 | 701 | 136 |
| विराट कोहली | 221 | 6592 | 576 | 217 |
| डेविड वॉर्नर | 162 | 5881 | 561 | 211 |
| रोहित शर्मा | 227 | 5879 | 519 | 240 |
| सुरेश रैना | 205 | 5528 | 506 | 203 |