फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikar Dhawan completes 700 fours in IPL becomes first batsman to do so

Shikhar Dhawan: आईपीएल में शिखर धवन ने बनाया खास रिकॉर्ड, विराट- वॉर्नर जैसे दिग्गजों से कोसों आगे निकले

Mon, 23 May 2022 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 May 2022 04:44 PM IST
सार

शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 चौके पूरे कर लिए हैं, वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 
 

विज्ञापन
Shikar Dhawan completes 700 fours in IPL becomes first batsman to do so
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में दोनों का सफर खत्म हो गया। ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थीं। इस वजह से इस मैच का कोई खास महत्व नहीं था, लेकिन पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इसे अपने लिए खास बना लिया। धवन ने इस मैच में अपने 700 आईपीएल चौके पूरे कर लिए। वो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में धवन के बाद विराट कोहली हैं, जिन्होंने 576 चौके लगाए हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 561 चौके लगाए हैं। 
विज्ञापन


हैदराबाद के खिलाफ बनाए 39 रन 
धवन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंद में 39 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के और दो चौके निकले। अपनी पारी का पहला चौका लगाते ही शिखर धवन ने खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। धवन ने 206 मैच की 205 पारियों में 35.08 के औसत से 6244 रन बनाए हैं। इस लीग में उनका स्ट्राइक रेट 126.35 का रहा है। उनके नाम दो शतक और 47 अर्धशतक हैं। इस बीच उनके बल्ले से 701 चौके और 136 छक्के निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन चौके छक्के
शिखर धवन 206 6244 701 136
विराट कोहली 221 6592 576 217
डेविड वॉर्नर 162 5881 561 211
रोहित शर्मा 227 5879 519 240
सुरेश रैना 205 5528 506 203

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धवन दूसरे नंबर पर
शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली की बाद दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने 6592 रन बनाए हैं, जबकि धवन 6244 रन बनाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई तीसरा बल्लेबाज आईपीएल में 6000 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है। हालांकि, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर अगले सीजन आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed