{"_id":"5e4c24478ebc3ef2a3502d77","slug":"shifting-to-auckland-changes-new-zealand-pacer-kyle-jamieson","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑकलैंड आने से बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली, बर्ताव में आया बदलाव: जैमिसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑकलैंड आने से बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली, बर्ताव में आया बदलाव: जैमिसन
Tue, 18 Feb 2020 11:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:22 PM IST
सार
- ऑकलैंड पहुंचने से पहले थे नकारात्मक
- बर्ताव में पड़ा असर, बने बेहतर क्रिकेटर
विज्ञापन
Kyle Jamieson
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने खुलासा किया है कि केंटरबरी छोड़कर ऑकलैंड आने से उन्हें अपने आक्रामक स्वभाव से निपटने और राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के लिए बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली।
विज्ञापन
हाल में भारत के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पदार्पण करने वाले छह फीट आठ इंच लंबे जैमिसन को 21 फरवरी से बेसिन रिजर्व में शुरू हो रही दो टेस्ट की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में जगह दी गई है। जैमिसन ने कहा, ‘मैं मैदान पर काफी जोशीला और आक्रामक व्यक्ति हूं।’
विज्ञापन
जैमिसन मौजूदा सत्र से पहले ऑकलैंड लौट आए जहां उनका जन्म हुआ था। इससे पहले 2016 में उन्होंने सुपर स्मैश में केंटरबरी की ओर से टी-20 पदार्पण किया। जैमिसन ने कहा कि केंटरबरी में उनके आसपास काफी नकारात्मकता थी और इससे उनके बर्ताव पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, ‘मेरे आसपास नकारात्मकता थी और इस माहौल का मैदान पर मेरे बर्ताव पर असर पड़ रहा था।’
विज्ञापन
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल किए गए 25 साल के जैमिसन ने कहा कि ऑकलैंड लौटने से उनके खेल में काफी अंतर आया। भारत के खिलाफ ईडन पार्क में दूसरे वनडे में पदार्पण करते हुए जैमिसन ने 25 रन बनाने के अलावा 42 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।