{"_id":"58d4feb84f1c1b61371a1f10","slug":"shashank-manohar-will-be-retained-as-icc-chairman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC के चेयरमैन बने रहेंगे शशांक मनोहर, पहले दिया था इस्तीफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC के चेयरमैन बने रहेंगे शशांक मनोहर, पहले दिया था इस्तीफा
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Fri, 24 Mar 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
शशांक मनोहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन शशांक मनोहर अपने पद पर बने रहेंगे। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आईसीसी बोर्ड ने शशांक को पद पर बनाये रखने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव के द्वारा उनसे अपने पद बने रहने की गुजारिश की गई थी। बोर्ड ने शशांक से गुजारिश करते हुए यह कहा कि जब तक गवर्नेस और वित्तीय मामलों को लेकर प्रक्रिया पूरी नही होती तब तक के लिए इस्तीफा वापस ले लें।
वहीं इस्तीफा वापसी के बाद शशांक ने कहा कि मैं सभी निदेशकों की भावनाओं का सम्मान करता हूं साथ ही उन लोगों के भी सम्मान करता हूं जिन्होनें मुझ पर भरोसा जताया है। उन्होनें कहा कि मैंने निजी कारणों के वजह से इस्तीफा दिया था। मगर इस प्रस्ताव के बाद मैं तब तक चेयरमैन बना रहुंगा। जब तक की गवर्नेंस और वित्तीय मामलों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है।

दो साल का था कार्यकाल मगर आठ महीने में दे दिया था इस्तीफा
शशांक मनोहर ने इसी महीने 15 मार्च को अचानक व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उनके इस कदम ने सबको हैरान कर दिया था, क्योंकि उन्हें इस पद पर आए हुए केवल आठ महीने हुए थे जबकि उनका कार्यकाल दो साल का था। मनोहर मई 2016 में निर्विरोध ICC अध्यक्ष चुने गए थे। वे आईसीसी के पहले स्वतंत्र चेयरमैन बने जो किसी भी सदस्य बोर्ड से संबद्ध नहीं थे।
बीसीसीआई के विक्रम लिमये ने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि तमाम मौजूदा मुद्दे सुलझा लिए गए और सब लोग इससे संतुष्ट हैं। हम सभी मुद्दों पर आईसीसी के साथ काम करने को तैयार हैं।" क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष डेविड पीवर ने कहा, "इस प्रस्ताव से साफ है कि भले ही बोर्ड में सुधार की सभी बातों पर हम सहमत नहीं हैं, पर हम इसके मूल सिद्धातों को मानते हैं।" बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि इस समय आईसीसी को शशांक और उनके नेतृत्व की जरूरत है।