{"_id":"5efdd6a28ebc3e42e303ed5b","slug":"shashank-manohar-should-evacoulate-damage-he-did-to-indian-cricket-says-niranjan-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशांक मनोहर पर फिर लगे BCCI से पक्षपात के आरोप, एक दिन पहले ही खत्म हुआ कार्यकाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शशांक मनोहर पर फिर लगे BCCI से पक्षपात के आरोप, एक दिन पहले ही खत्म हुआ कार्यकाल
Thu, 02 Jul 2020 06:14 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई vs आईसीसी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व चेयरमैन शशांक मनोहर पर निशाना साधते हुए उनसे अपील की है कि वह समय निकालकर आकलन करें कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को 'किस तरह का नुकसान' पहुंचाया है।
विज्ञापन
मनोहर ने दो साल के दो कार्यकाल के बाद बुधवार को अपना पद छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें अहसास हो गया था कि बहुमत में लोग उनके तीसरे कार्यकाल के खिलाफ होंगे। बीसीसीआई का इतने वर्षों तक मानना रहा है कि मनोहर ने 'बिग थ्री' मॉडल को रद्द करवाने में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें राजस्व का अधिकांश हिस्सा इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और भारत की झोली में जाता था।
विज्ञापन
बीसीसीआई के सचिव रहे शाह ने बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के संदर्भ में बयान जारी करके कहा, 'शशांक जी को मिश्रित अहसास होगा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वह क्या कर सकते थे और उनके कार्यकाल के दौरान भारत में क्रिकेट के साथ क्या हुआ। अब वह आईसीसी चेयरमैन के रूप में अपने कार्यकाल का आकलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
शाह का मानना है कि बीसीसीआई के मौजूदा नेतृत्व से बोर्ड को आईसीसी में मजबूत, फायदेमंद और रचनात्मक प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई को पिछले कुछ वर्षों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। और इन वर्षों में आईसीसी ने स्थिति का फायदा उठाकर भारत में क्रिकेट और बीसीसीआई को हर संभावित तरीके से नुकसान पहुंचाया।'