फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shardul Thakur will marry mittali parulkar in february 2022 only 200 to 250 guests will be invited

Shardul Thakur Wedding: फरवरी में मिताली से शादी करेंगे शार्दुल ठाकुर, सिर्फ खास मेहमानों को मिलेगा निमंत्रण

Mon, 19 Dec 2022 05:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 05:54 PM IST
सार

शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर के साथ नवंबर 2021 में सगाई की थी। इसी समय कहा गया था कि ये दोनों अगले साल शादी करेंगे। हालांकि, 2022 में शार्दुल ने शादी नहीं की। अब खबरें आ रही हैं कि वह फरवरी 2023 में शादी कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Shardul Thakur will marry mittali parulkar in february 2022 only 200 to 250 guests will be invited
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नवंबर 2021 में मिताली पारुलकर के साथ सगाई करने वाले शार्दुल ने खुद इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शार्दुल की शादी में अब सिर्फ दो महीने का समय रह गया है। शार्दुल फिलहाल भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश में हैं। वनडे सीरीज में वह तीनों मैच में टीम इंडिया का हिस्सा थे। हालांकि, वह इस सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। गेंद के साथ उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बल्ले के साथ वह पूरी तरह फेल रहे।
विज्ञापन


शार्दुल और मिताली पहले टी20 विश्व कप 2022 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन बाद में प्लान में बदलाव हुआ और अब वह 2023 में शादी करेंगे। ये दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन

Shardul Thakur will marry mittali parulkar in february 2022 only 200 to 250 guests will be invited
शार्दुल और मिताली - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर की सगाई में लगभग 75 लोगों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें उनके करीबी मित्र और दोनों परिवार के लोग शामिल थे। अब खबरों में कहा जा रहा है कि उनकी शादी में भी सिर्फ चुनिंदा लोगों को बुलाया जाएगा। शार्दुल की शादी में 200-250 लोग शामिल हो सकते हैं। 

शार्दुल ने सगाई के बाद डांस भी किया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी मंगेतर के साथ डांस करते दिख रहे थे। शार्दुल की शादी का कार्यक्रम 25 फरवरी से शुरू होगा और शादी 27 फरवरी को होगी। इसके बाद भी रस्में चलती रहेंगी। शादी के बाद शार्दुल ठाकुर आईपीएल में नजर आएंगे। शादुल की मंगेतर मिताली पारुलकर बिजनेस करती हैं।

कैसा रहा शार्दुल का करियर
अगस्त 2017 में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले शार्दुल ने आठ टेस्ट मैच की 14 पारियों में 19.54 के औसत से 254 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रन है। वहीं, गेंद के साथ उन्होंने 27 विकेट निकाले हैं। वनडे में उन्होंने 20.77 के औसत से 270 रन बनाए हैं और 50 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। गेंद के साथ इस फॉर्मेट में उन्होंने 31 मैच में 44 विकेट लिए हैं। वहीं, 25 टी20 मैच में शार्दुल ने 33 विकेट लेने के अलावा 181 के स्ट्राइक रेट से 69 रन भी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed