{"_id":"d66b04ad524f4fa8ef65454201143c7a","slug":"shane-watson-shaken-after-being-hit-on-helmet-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाउंसर से एक और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर हुआ चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बाउंसर से एक और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर हुआ चोटिल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Dec 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
पिछले महीने एक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज के सिर पर बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद जहां खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने का क्रम जारी है।
क्रिकेट अब शायद चोटों का खेल बनता जा रहा है। इस खेल में क्रिकेटरों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसी फेहरिस्त में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है।
मंगलवार की सुबह नेट पर अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वॉटसन के सिर पर बाउंसर लग गया। चोट इस कदर तेज थी कि वॉटसन कुछ देर तक परेशान दिखे और सिर में काफी देर तक दर्द होता रहा। वॉटसन के चोट लगने से मेजबान ऑस्ट्रेलिया को झटका लग सकता है क्योंकि टीम में नियमित कप्तान माइकल क्लार्क पहले ही अनफिट होने के कारण टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच बॉक्सिंग डे को यानी 26 दिसंबर से खेलना है।

Trending Videos
चोट लगने के बाद दर्द से परेशार रहे वॉटसन
मेलर्बन क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) तीसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास में जुटी आज ऑस्ट्रेलियाई टीम उस समय सन्न रह गई जब नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे शेन वॉटसन के सिर पर बाउंसर लग गया। गेंदबाजी टीम के ही तेज गेंदबाज जेम्स पैंटिसन कर रहे थे। उनकी गेंद पर वॉटसन के सिर पर लगने के बाद वह दर्द से परेशान हो गए।
33 साल के वॉटसन के सिर पर चोट लगते ही पैंटिंसन तनाव में आ गए और वह तुरंत उनके पास पहुंच गए। पैंटिंसन के बाद मैदान से बाहर खड़ा टीम स्टॉफ तेजी से उनके पास पहुंच गया। चोट लगने के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया, साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपना अभ्यास सत्र भी जल्द ही खत्म कर दिया।
वॉटसन बाउंसर से बचने के दौरान हेलमेट पहन रखी थी। बाउंसर लगने के बाद वॉटसन घुटनों के बल नीचे गिर गए। इसके बाद अपना हेलमेट निकाला और नेट से बाहर चले गए। वह तब तक अपने सिर को हाथों से पकड़े रहे जब तक डॉक्टर पीटर बकनर उनके पास पहुंच कर इलाज नहीं कर दिया।
हालांकि वॉटसन को अब तीसरा टेस्ट खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वॉटसन चोट से स्तब्ध थे लेकिन अब सब ठीक है। टीम के उपकप्तान ब्रैड हैडिन ने भी कहा कि अब वह ठीक हैं। उन्होंने वॉटसन से बात की है। फिलहाल सब ठीक है।