फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane Watson shaken after being hit on helmet.

बाउंसर से एक और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर हुआ चोटिल

Tue, 23 Dec 2014 04:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Dec 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
shane Watson shaken after being hit on helmet.
पिछले महीने एक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज के सिर पर बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद जहां खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने का क्रम जारी है।
विज्ञापन


क्रिकेट अब शायद चोटों का खेल बनता जा रहा है। इस खेल में क्रिकेटरों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसी फेहरिस्त में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह नेट पर अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वॉटसन के सिर पर बाउंसर लग गया। चोट इस कदर तेज थी कि वॉटसन कुछ देर तक परेशान दिखे और सिर में काफी देर तक दर्द होता रहा। वॉटसन के चोट लगने से मेजबान ऑस्ट्रेलिया को झटका लग सकता है क्योंकि टीम में नियमित कप्तान माइकल क्लार्क पहले ही अनफिट होने के कारण टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच बॉक्सिंग डे को यानी 26 दिसंबर से खेलना है।

चोट लगने के बाद दर्द से परेशार रहे वॉटसन

shane Watson shaken after being hit on helmet.
मेलर्बन क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) तीसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास में जुटी आज ऑस्ट्रेलियाई टीम उस समय सन्न रह गई जब नेट पर बल्‍लेबाजी का अभ्यास कर रहे शेन वॉटसन के सिर पर बाउंसर लग गया। गेंदबाजी टीम के ही तेज गेंदबाज जेम्स पैंटिसन कर रहे थे। उनकी गेंद पर वॉटसन के सिर पर लगने के बाद वह दर्द से परेशान हो गए।

33 साल के वॉटसन के सिर पर चोट लगते ही पैंटिंसन तनाव में आ गए और वह तुरंत उनके पास पहुंच गए। पैंटिंसन के बाद मैदान से बाहर खड़ा टीम स्टॉफ तेजी से उनके पास पहुंच गया। चोट लगने के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया, साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपना अभ्यास सत्र भी जल्द ही खत्म कर दिया।

वॉटसन बाउंसर से बचने के दौरान हेलमेट पहन रखी थी। बाउंसर लगने के बाद वॉटसन घुटनों के बल नीचे गिर गए। इसके बाद अपना हेलमेट निकाला और नेट से बाहर चले गए। वह तब तक अपने सिर को हाथों से पकड़े रहे जब तक डॉक्टर पीटर बकनर उनके पास पहुंच कर इलाज नहीं कर दिया।

हालांकि वॉटसन को अब तीसरा टेस्ट खेलने के लिए फिटनेस टेस्‍ट पास करना होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वॉटसन चोट से स्तब्‍ध थे लेकिन अब सब ठीक है। टीम के उपकप्तान ब्रैड हैडिन ने भी कहा कि अब वह ठीक हैं। उन्होंने वॉटसन से बात की है। फिलहाल सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed