शेन वॉटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, भद्दी तस्वीरें पोस्ट होने पर मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन फिलहाल एक नई समस्या से जूझ रहे हैं। वॉटसन का पहले ट्विटर और अब इंस्टाग्राम का अकाउंट भी हैक हो गया है। हालांकि ट्विटर पर उनका अकाउंट सही हो गया है लेकिन मंगलवार को उनके इंस्टाग्राम का अकाउंट हैक कर उसपर भद्दी तस्वीरें पोस्ट की जाने लगी।
इसके बाद गड़बड़ी का अहसास होते ही वॉटसन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और माफी मांगते हुए कार्रवाई की मांगी की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट होने पर सभी से माफी मांगता हूं। शुक्रवार को पहले मेरा टि्वटर और अब आज इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया गया। इस तरह की चीजें जब होती हैं तो इंस्टाग्राम को तेजी से मदद करनी चाहिए। लेकिन इसमें काफी वक्त लग रहा है।'
My apologies to everyone for the illicit photos that have been posted on my Instagram account.
— Shane Watson (@ShaneRWatson33) October 15, 2019
First my Twitter account on Friday got hacked and now Instagram today.
Instagram needs to help out a lot quicker when things like this happens. This is taking way too long!!! 😡😡😡😡
उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट कर ट्विटर की तारीफ़ की तो वहीं इंस्टाग्राम को देरी के लिए फटकार भी लगाई।
Twitter last Friday where amazing at getting onto it so quickly but Instagram........ where are you?????
— Shane Watson (@ShaneRWatson33) October 15, 2019
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले वॉटसन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और चेन्नई में वक्त बिता रहे हैं।