{"_id":"11d9eaa2-396a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shane-watson-fit-for-the-third-test-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे टेस्ट के लिए वाटसन फिट घोषित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे टेस्ट के लिए वाटसन फिट घोषित
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 28 Nov 2012 08:14 PM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन ने खुद को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया। वाटसन ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।
विज्ञापन
वाटसन ने कहा कि पिछले हफ्ते मैंने अपनी गेंदबाजी और रनिंग पर काफी काम किया। मैं उतनी गेंदबाजी कर रहा हूं जितनी कप्तान माइकल क्लार्क चाहते हैं। दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहने का फैसला अच्छा था क्योंकि इससे मुझे गेंदबाजी अच्छी करने का मौका मिला।
विज्ञापन