फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne says Something that caught my eye when Natarajan was bowling

AUSvsIND: दिग्गज शेन वार्न ने नटराजन पर लगाए स्पॉट फिक्सिंग के गंभीर आरोप, बताई वजह

Mon, 18 Jan 2021 03:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Shane Warne says Something that caught my eye when Natarajan was bowling
शेन वॉर्न, टी नटराजन - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने इशारों ही इशारों में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगा दिए। ऑस्ट्रेलियाई चैनल पर कमेंट्री के दौरान शेन वॉर्न ने कहा, 'मुझे टी नटराजन की गेंदबाजी के दौरान कुछ अलग चीज दिखाई दी है। नटराजन ने सात नो गेंदें फेंकी हैं और ये सभी काफी बड़ी नो बॉल हैं। इनमें से पांच नो बॉल पहली गेंद पर आई और उनका पैर क्रीज से काफी बाहर दिखा। हम सभी ने नो बॉल फेंकी हैं लेकिन पांच नो बॉल पहली गेंद पर फेंका जाना काफी दिलचस्प है।' बता दें कि ब्रिस्बेन में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले नटराजन ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए। .

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। दूसरी पारी में 294 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया बिना विकेट खोकर चार रन बना चुकी है। 


रोहित शर्मा और शुभमन गिल नाबाद लौटे। दूसरी बार भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने पहली बार पांच विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रन के जवाब में भारत ने 336 रन बनाए थे। चार मैच की यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed