{"_id":"5e855b188ebc3e76d156c9ca","slug":"shane-warne-picks-sourav-ganguly-as-captain-of-india-greatest-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉर्न ने गांगुली को चुना सर्वकालिक भारतीय एकादश का कप्तान, टीम में कपिल देव और सचिन भी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉर्न ने गांगुली को चुना सर्वकालिक भारतीय एकादश का कप्तान, टीम में कपिल देव और सचिन भी
Thu, 02 Apr 2020 08:55 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने पूर्व कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपनी सर्वकालिक भारतीय एकादश का कप्तान चुना है। हालांकि उन्हें दिन में तारे दिखाने वाले वीवीएस लक्षमण को इस टीम में जगह नहीं मिली। वॉर्न ने इस टीम में सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू को भी रखा है।
विज्ञापन
धोनी और विराट नहीं
वॉर्न ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा, ‘मैं सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को चुन रहा हूं जिनके खिलाफ मैं खेला। इसलिए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। धोनी जहां इस खेल के सर्वकालिक विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल हैं वहीं कोहली सभी प्रारूपों के सर्वकालिक बल्लेबाजों में से एक हैं। वॉर्न ने कहा,‘मैंने गांगुली को चुना क्योंकि मैं उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाना चाहता था। इसलिए लक्ष्मण को टीम में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
सहवाग-सिद्धू ओपनर
वॉर्न ने सहवाग और सिद्धू को ओपनर चुना है। उनकी बल्लेबाजी लाइन अप में द्रविड़, सचिन और अजहरुद्दीन शामिल हैं। उन्होंने कहा,‘मैंने नवजोत सिंह सिद्धू को इसलिए चुना है, क्योंकि मैं जिन भी खिलाड़ियों के खिलाफ खेला उनमें वह स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। मैं अन्य जितने भी स्पिनरों के साथ खेला उन्होंने भी मुझसे कहा कि सिद्धू स्पिन के खिलाफ शानदार हैं।
विज्ञापन
’
भारत एकादश : सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव, नयन मोंगिया (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले।