फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne death Sunil Gavaskar Expresses Regret Over Shane Warne Comment says this is not the right time for comparison

Shane Warne Death: शेन वॉर्न को महान नहीं बताने वाले सुनील गावस्कर ने दी सफाई, कहा- यह तुलना का सही समय नहीं

Tue, 08 Mar 2022 02:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Mar 2022 02:16 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को सबसे महान नहीं माना था। इस पर उन्होंने खेद जताते हुए कहा है कि वॉर्न की तुलना के लिए यह सही समय नहीं है।

विज्ञापन
Shane Warne death Sunil Gavaskar Expresses Regret Over Shane Warne Comment says this is not the right time for comparison
सुनील गावस्कर और शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को सबसे महान नहीं माना था। इस पर उन्होंने खेद जताते हुए कहा है कि वॉर्न की तुलना के लिए यह सही समय नहीं है। गावस्कर ने अपने बयान की आलोचना पर प्रतिक्रिया देन के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वॉर्न इस खेल की शोभा बढ़ाने वाले महानतम खिलाड़ियों में से एक थे।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, "आखिरकार, उस सवाल को नहीं पूछा जाना चाहिए था और मुझे उसका जवाब नहीं देना चाहिए था। यह किसी भी तुलना या मूल्यांकन के लिए सही समय नहीं था। वॉर्न के साथ-साथ रॉडनी मार्श भी सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।" गावस्कर ने कहा कि जब उनसे सवाल पूछा गया तो उनका मकसद सिर्फ सही राय देना था।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "टीवी पर एक एंकर ने मुझसे पूछा कि क्या वार्न सबसे महान स्पिनर हैं और मैंने ईमानदारी से अपनी राय दी।" गावस्कर ने पहले कहा था कि वह अब तक के सबसे महान स्पिनर नहीं थे क्योंकि भारत में उनका प्रदर्शन सामान्य था। भारत के पूर्व कप्तान के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉर्न ने 1992 में डेब्यू किया था। उसके बाद 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए थे। उन्होंने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके थे। वॉर्न ने आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था। वॉर्न की तुलना हमेशा श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन से होती थी। मुरली ने टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए हैं। गावस्कर ने कहा था कि भारतीय स्पिनर और मुरलीधरन उनसे (वॉर्न) बेहतर हैं। भारत के खिलाफ वॉर्न का रिकॉर्ड सामान्य था।


52 वर्षीय वॉर्न का शुक्रवार को थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई। गावस्कर ने कहा था, "चूंकि उन्हें भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ ज्यादा सफलता नहीं मिली, जो स्पिन के बहुत अच्छे खिलाड़ी थे, इसलिए मैं उन्हें सबसे महान नहीं कहूंगा। मुथैया मुरलीधरन को भारत के खिलाफ जितनी बड़ी सफलता मिली है उससे मैं उन्हें वॉर्न से ऊपर रखूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed