फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane warne birthday special former Australian leg spinner is celebrating his 52nd birthday today

Shane Warne Birthday: शेन वॉर्न का विवादों से रहा नाता, कभी डोपिंग में फंसे तो कभी नर्स को भेजे अश्लील मैसेज

Mon, 13 Sep 2021 09:21 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 13 Sep 2021 09:21 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धुरंधर लेग स्पिनर शेन वॉर्न आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका शुमार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में किया जाता है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 1001 विकेट झटके। कलाई के जादूगर वॉर्न का विवादों से भी गहरा नाता रहा। 

विज्ञापन
shane warne birthday special former Australian leg spinner is celebrating his 52nd birthday today
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न का शुमार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में किया जाता है। उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी में दुनिया के सभी बल्लेबाजों को फंसाया। वॉर्न के सामने ज्यादातर बल्लेबाज खेलने से कतराते थे। बॉल ऑफ सेंचुरी जैसे गेंद फेंकने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उसे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद कहा जाता है। क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड दर्ज करने वाले शेन वॉर्न आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। 13 सितंबर 1969 को शेन वॉर्न का जन्म ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हुआ। वॉर्न एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के बावजूद विवादों में भी रहे। 

विज्ञापन

शेन वॉर्न की बॉल ऑफ सेंचुरी

करीब 28 साल पहले साल 1993 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट मैच में शेन वॉर्न ने बॉल ऑफ सेंचुरी डाली थी। यह शेन वॉर्न की पहली एशेज सीरीज थी और उन्होंने अपनी पहली गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गैंटिंग को आउट किया था। वॉर्न ने यह गेंद दाहिने हाथ के बल्लेबाज माइक गैटिंग के लेग स्टंप के बहुत बाहर डाली। लेकिन बॉल ने गैटिंग का ऑफ स्टंप उड़ा दिया। इसी गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल दी जिसे शेन वॉर्न ने खुद स्वीकार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डोपिंग मामले में लगा एक वर्ष का प्रतिबंध

शेन वॉर्न का विवादों से गहरा नाता रहा। साल 2003 क्रिकेट विश्व कप टीम में उन्हें शामिल किया गया। दक्षिण अफ्रीका पहूंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का डोप टेस्ट हुआ जिसमें शेन वॉर्न फेल हो गए। जिसके चलते उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया। अपने ऊपर लगे आरोप के बचाव में उन्होंने कहा था कि मां के कहने पर यह दवा ली थी। हालांकि वॉर्न ने इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। 

विज्ञापन

बुकी को पिच के बारे में बताया

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न पर मार्क वॉ के साथ बुकी को पिच से संबंधित जानकारी देने का आरोप लगा था। जिसका खुलासा इन दोनों खिलाड़ियों ने खुद किया। दोनों क्रिकेटरों का कहना था कि साल 1994 में सिंगर कप के दौरान मौसम और पिच से जुड़ी जानकारी उन्होंने बुकी के साथ साझा की थी। 

नर्स को भेजे अश्लील मैसेज

ब्रिटेन की एक नर्स ने शेन वॉर्न पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। हालांकि शेन वॉर्न उस समय शादी-शुदा थे। बाद में वॉर्न ने भी स्वीकार किया था कि उन्होंने नर्स के अश्लील मैसेज भेजे थे। उन दिनों वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उपकप्तान थे जिसके बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। 

कप्तान बनने की तमन्ना अधूरी रह गई

शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कभी नहीं बन पाए जिसका मलाल उन्हें आज भी है। साल 1999 में वह ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान थे। वॉर्न ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2007 में खेला। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद हालांकि आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के वह कप्तान बने थे और अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed