फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane Warne and Kevin Pietersen fined for video seatbelt blunder

शेन वार्न, केविन पीटरसन और स्लेटर पर हुआ जुर्माना

Wed, 23 Nov 2016 02:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
shane Warne and Kevin Pietersen fined for video seatbelt blunder
शेन वॉर्न - फोटो : getty
क्रिकेट के मैदान से दूर हो चुके इंग्लैंड के केविन पीटरसन ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और माइकल स्लेटर कई बार अपनी ऑफ द फील्ड गतिविधियों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।इस बार भी ये खिलाड़ी सुर्खियों में हैं और मामला भी ऑफ द फील्ड ही है। इस बार ये खिलाड़ी यातायात नियमों के उल्लंघन की वजह से सुर्खियों में हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले शेन वार्न ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें इन तीन खिलाड़ियों को दिखाया गया था। चार मिनट के इसी वीडियो में तीनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


इस वीडियो को आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के बाद फिल्माया गया था। हालांकि वीडियो में तीनों को वीडियो फुटेज के अंत में सीट बेल्ट लगाते दिखाया गया है।तस्मानिया पुलिस ने इन तीनों पर सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण 300 डॉलर का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि तस्मानिया पुलिस वाहन चालकों को यह याद दिलाना चाहती है सीट बेल्ट आपके जीवन की सुरक्षा करता है यात्रियों को यात्रा के दौरान सीट बेल्ट लगाना चाहिए।  
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed