फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Bond turns 47 the bowler who clicked more than 150 KMPh regularly

Shane Bond Birthday: 20 साल पहले उमरान की तरह दिखता था बॉन्ड की रफ्तार का जलवा, पुलिस की नौकरी छोड़ बने थे क्रिकेटर

Tue, 07 Jun 2022 02:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 02:17 PM IST
सार

शेन बॉन्ड लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 
 

विज्ञापन
Shane Bond turns 47 the bowler who clicked more than 150 KMPh regularly
शेन बॉन्ड

विस्तार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड 47 साल के हो चुके हैं। अपनी रफ्तार से दुनिया भर में कहर मचाने वाले बॉन्ड के क्रिकेटर बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना करियर शुरू करने से पहले पुलिस अफसर थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और पहले मैच में ही स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर यह बता दिया था कि आने वाले समय में वो अपनी गेंदों से कहर मचाने वाले हैं। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में भारत के उमरान मलिक अपनी रफ्तार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन शेन बॉन्ड लगभग 20 साल पहले ही लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। उन्होंने भारतीय टीम के अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और 19 रन देकर छह विकेट लिए थे। 
विज्ञापन

2001 में शुरू हुआ था अंतरराष्ट्रीय करियर 
शेन बॉन्ड का जन्म सात जून 1975 को क्राइस्टचर्च में हुआ था। शुरुआत में उन्होंने क्रिकेटर बनने के बारे में नहीं सोचा था। साल 1999-2000 में उन्होंने पुलिस की ट्रेनिंग की और क्राइस्टचर्च पुलिस में अफसर बन गए। इसके बाद 2001 में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए पहला मैच खेला। पहले मैच में ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ने के बाद बॉन्ड ने अपनी रफ्तार से जमकर कहर बरपाया। पहले वनडे मैच में ही उन्होंने मार्क वॉ, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ को पवेलियन भेजा। 

2005 में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ नौ ओवर में 19 रन देकर छह विकेट लिए। इससे पहले 2003 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 रन देकर छह विकेट लिए थे। साल 2007 में बॉन्ड ने लगातार तीन गेंदों पर एंड्रयू साइमंड्स, कैमरून व्हाइट और नाथन ब्रेकन को आउट करके अपने करियर की पहली हैट्रिक भी ली। 

चोट की वजह से परेशान रहे बॉन्ड
शेन बॉन्ड अपने पूरे करियर में चोट से परेशान रहे। इसी वजह से वो ज्यादा मैच नहीं खेल पाए। न्यूजीलैंड के लिए 18 टेस्ट में उन्होंने 87 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर छह विकेट रहा। 82 वनडे मैच में उनके नाम 147 विकेट हैं। वहीं 20 टी20 मैच में उन्होंने 25 विकेट लिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बॉन्ड ने कोचिंग की जिम्मेदारी ली। मौजूदा समय में वो आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed