{"_id":"60019e8f8ebc3e2f247672b1","slug":"shan-masood-mohammad-abbas-haris-sohail-dropped-from-pakistan-test-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाक टेस्ट टीम का एलान, स्टार खिलाड़ी बाहर, नौ नए चेहरे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाक टेस्ट टीम का एलान, स्टार खिलाड़ी बाहर, नौ नए चेहरे शामिल
Fri, 15 Jan 2021 07:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी टीम में आमूलचूल परिवर्तन किया है। मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम घोषित की। उन्होंने घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में चुना है। टीम में कुल नौ नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि स्टार खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। हालांकि, पहले टेस्ट मैच से पूर्व इस टीम में भी कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा और 16 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 जनवरी से शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सऊद शकील, कामरान गुलाम, आलराउंडर आगा सलमान, बायें हाथ के स्पिनर नौमान अली, ऑफ स्पिनर साजिद खान तथा तेज गेंदबाज हसन अली और ताबिश खान को पहली बार टीम में लिया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक को भी टेस्ट टीम में शामिल किया है। उन्हें टी-20 विशेषज्ञ के तौर पर न्यूजीलैंड भेजा गया था। इसके अलावा टी-20 के एक अन्य विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड में लचर प्रदर्शन के बाद छह खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जबकि तेज गेंदबाज नसीम शाह को चोटिल होने के कारण टेस्ट टीम में नहीं लिया गया है। न्यूजीलैंड दौरे से जिन तीन अन्य खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, उनमें स्पिनर जफर गोहार, तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और सोहेल खान शामिल हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम शनिवार को कराची पहुंचेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम :
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (उप कप्तान), इमरान बट, अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फवाद आलम, सरफराज अहमद, सऊद शकील, कामरान गुलाम, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, ताबिश खान, हारिस रऊफ, साजिद खान, नौमान अली, यासिर शाह, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज।