फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shami becomes saviour! Indian Fast Bowler saved person whose car fell from hill road in Nainital, Watch Video

Shami: शमी बने मसीहा! नैनीताल में खाई में गिरी कार तो तेज गेंदबाज ने इस तरह बचाई सवारी की जान, कही यह बात

Sun, 26 Nov 2023 10:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Nov 2023 10:03 AM IST
सार

शमी ने नैनीताल में खाई में गिरी कार से एक शख्स को बचाया है। इसकी जानकारी खुद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Shami becomes saviour! Indian Fast Bowler saved person whose car fell from hill road in Nainital, Watch Video
शमी ने नैनीताल में एक व्यक्ति की जान बचाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप 2023 में भारत को कई मुकाबलों में अपने दम पर मैच जिताने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब मसीहा बन गए हैं। उन्होंने नैनीताल में खाई में गिरी कार से एक व्यक्ति को बचाया है। इसकी जानकारी खुद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। शमी ने यह पोस्ट शनिवार को किया। उन्होंने लिखा- वह (गाड़ी वाला व्यक्ति) बहुत भाग्यशाली है। ऊपर वाले ने उसे दूसरा जीवन दिया। उसकी कार मेरी कार के ठीक सामने नैनीताल के पास पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। हमने उसे बहुत सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

शमी ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। शमी ने लिखा- 'मैं किसी को बचाकर खुश हूं। वह काफी भाग्यशाली है कि ऊपर वाले ने उसे दूसरी जिंदगी दी है।' शमी वीडियो में उस व्यक्ति की चोट पर मरहम-पट्टी भी करते दिख रहे हैं। शमी के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो यहां तक लिखा- पिच पर इंडिया टीम को बचाया और यहां इंसान को। वीडियो नीचे देखें...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने हाल ही में अपनी कहानी बताई थी

हालांकि, यह घटना कैसे घटी, इस बारे में शमी ने कोई जानकारी नहीं दी। विश्व कप 2023 के दौरान शमी शानदार फॉर्म में दिखे थे। 24 विकेट के साथ शमी इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। शुरुआती चार मैच नहीं खेलने के बावजूद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर सकी और हार गई। टूर्नामेंट के बाद शमी ने एक शो के दौरान अपने खराब दौर के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर भी बयान दिए थे।
विज्ञापन

शमी ने क्या कहा था?

Shami becomes saviour! Indian Fast Bowler saved person whose car fell from hill road in Nainital, Watch Video
मोहम्मद शमी और हसीन जहां - फोटो : सोशल मीडिया
एक शो के दौरान इंटरव्यू में जब शमी से पूछा गया कि जब आप मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात कर रहे हैं, तो आपके जीवन का मुश्किल समय क्या था? उस वक्त आपके अंदर क्या चल रहा था? इस पर शमी ने कहा- शुरू में तो बहुत मुश्किल था, क्योंकि मेरे परिवार में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। कोई झमेला नहीं। हमारा एक साधारण परिवार है। यह मुश्किल समय था, तनावपूर्ण समय। अगर आप झूठे हो तो आप चीजों से भागेंगे और लोगों से आखें नहीं मिला पाएंगे। मुझे हमेशा विश्वास था कि सच सामने आएगा। मैंने कहा कि मुझे जहां भी बुलाया जाएगा, मैं जाऊंगा। मैंने सब कुछ देखा है।

शमी का बयान किसके लिए है?
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मोहम्मद शमी यहां किस घटना के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वह उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं, चाहे वह उनका पेशेवर हो या उनका व्यक्तिगत जीवन। हो सकता है शमी यहां उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों पर बात कर रहे हों। हसीन ने शमी पर उन्हें धोखा देने और दूसरी महिलाओं के साथ रिश्ते का आरोप लगाया था। साथ ही देश को भी धोखा देने और मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे। उन्होंने शमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था।

हालांकि, बीसीसीआई से शमी को पूरा समर्थन मिला। उन्होंने काफी पहले एक इंटरव्यू में यह तक कहा था कि देश को धोखा देने से बेहतर वह जान देना पसंद करेंगे। शमी भारत के लिए 2015, 2019 और 2023 तीन विश्व कप खेल चुके हैं और तीन विश्व कप में ही भारत के लिए इस मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस विश्व कप में तो शमी की स्विंग और सीम का विपक्षी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

Shami becomes saviour! Indian Fast Bowler saved person whose car fell from hill road in Nainital, Watch Video
मोहम्मद शमी और हसीन जहां - फोटो : सोशल मीडिया
'जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं'
शमी ने कहा, 'मैं तब चार से छह दिनों तक काफी परेशान था। परिवार ने मेरा समर्थन किया। मैंने सोचा कि मुझे शुरुआत से शुरू करने की जरूरत है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। आप हमेशा सामने वाले व्यक्ति को चीजों को नहीं समझा सकते। जब आप चीजों को व्यवस्थित करने की कोशिश करते हैं, तो विपरीत होता है। मैंने किसी की हत्या थोड़ी कर दी थी और भाग गया था। मैंने किसी के साथ ऐसा कुछ नहीं किया है। मुझ पर गलत आरोप लगाए गए हैं वो भी झूठे बयान देकर। मुझे खुद को उस वक्त कोई भी एक्शन लेने से रोकना था।

'दुनिया में जलने वाले लोगों की संख्या काफी है'
शमी ने कहा- फिर मैं भी एक दुर्घटना का शिकार हो गया। यह कठिन समय था। मैं भागा नहीं। मेरा परिवार मेरे साथ था। लोग जो चाहें कहेंगे। मैं इसके लिए खुद को क्यों रोकूं। आज की दुनिया ऐसी हो गई है कि आप थोड़े से भी सफल हो गए हो तो आपको खाने वाले ज्यादा हैं, समर्थन देने वाले कम होंगे। जलने वाले ग्रुप ज्यादा बड़े हैं। मुझे नहीं लगता किसी के जलने से कोई फर्क पड़ता है या फिर किसी के बोलने पर। आज का समय ऐसा है कि लोग आपका समर्थन करने के बजाय आपको नींचा दिखाते हैं और टांग खींचते हैं। जो लोग ईर्ष्या करते हैं वे अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed