IND Inning
35/0 (3 ov)
Sanju Samson 15(10)*
Abhishek Sharma 19 (9)
WI elected to bowl
{"_id":"1d1eb298-b66b-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"shakib-al-hasan-fined-for-showing-dissent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंपायर के फैसले पर दिखाई नाराजगी तो लग गया जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंपायर के फैसले पर दिखाई नाराजगी तो लग गया जुर्माना
बुलावायो/एजेंसी
Updated Mon, 06 May 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश के आलराउंडर साकिब अल हसन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वन-डे के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करने के कारण जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
साथ ही जिम्बाब्वे के कप्तान ब्रैंडन टेलर और पूरी टीम पर भी धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना किया गया है। 34 रन पर एलबीडब्लू आउट घोषित किए जाने पर साकिब ने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि गेंद लेग साइड की तरफ जाती दिखाई दे रही थी और ऐसा लग रहा था कि उसने बैट का अंदरूनी किनारा भी लिया है।
विज्ञापन
साकिब ने फैसले से नाराज होकर बल्ला अपने पैड पर ही दे मारा। मैच रेफरी क्रिस ब्रोड ने इसे आईसीसी आचार संहिता के लेवल दो के उल्लंघन का अपराध मानते हुए साकिब पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
साकिब ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम पर धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया। जिम्बाब्वे को निर्धारित समय में एक ओवर धीमा पाया गया।
कप्तान टेलर पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और शेष खिलाड़ियों पर दस-दस प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।