गुंडागर्दी के बाद माफी: शाकिब ने की बदतमीजी, स्टंप को मारी लात और अंपायर को दी 'गाली'
शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुशफिकर रहीम के खिलाफ किए गए एलबीडब्ल्यू की अपील को नाकार दिए जाने के बाद शाकिब ने अपना आपा खो दिया और स्टंप पर पैर मार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने शुक्रवार को एक घरेलू टी-20 मैच के दौरान बदतमीजी की सारे हदें पार कर दीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बर्ताव के लिए माफी मांगी।दरअसल, ढाका प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान शाकिब ने स्टंप को लात मारी और अंपायरों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुशफिकर रहीम के खिलाफ किए गए एलबीडब्ल्यू की अपील को नाकार दिए जाने के बाद शाकिब ने अपना आपा खो दिया और स्टंप पर पैर मार दिया।
उन्होंने मैच के दौरान एक और बार ऐसी हरकत की। अबाहानी की पारी के दौरान छठे ओवर में पांचवीं गेंद के बाद जब दोनों मैदानी अंपायरों में बारिश के कारण मैच रोकने की घोषणा की तब शाकिब ने गुस्से में दूसरे छोर के स्टंप्स उखाड़ दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाकिब इसलिए गुस्से में थे क्योंकि अगर एक गेंद का खेल और होता तो मैच का नतीजा निकल जाता। मैच हालांकि फिर से शुरू हुआ और उनकी टीम ने आसानी से जीत दर्ज की।
Genuinely unbelievable scenes...
— 7Cricket (@7Cricket) June 11, 2021
Shakib Al Hasan completely loses it - not once, but twice!
Wait for when he pulls the stumps out 🙈 pic.twitter.com/C693fmsLKv
हालांकि, बाद में शाकिब ने अपने इस बर्ताव के कारण फेसबुक पेज पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा, 'प्रिय प्रशंसकों और शुभचिंतकों, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं, जिन्हें आज के मैच में मेरे व्यवहार से दुख पहुंचा है। मेरे जैसे अनुभवी क्रिकेटर से यह बिल्कुल भी सही नहीं है, लेकिन कभी-कभी मैच के तनावपूर्ण माहौल में ऐसा हो जाता है। मैं सभी टीमों, टूर्नामेंट में शामिल सभी अधिकारियों और आयोजन समिति से ऐसी गलती के लिए माफी मांगता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में इस तरह का काम नहीं करूंगा। सब को प्यार।'
बांग्लादेश के 34 साल पूर्व कप्तान ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन स्टंप्स को लात मारना 'स्तर तीन' का अपराध है और इस बर्ताव के कारण उन पर एक मैच का निलंबन लग सकता है। बता दें कि शाकिब पर इससे पहले मैच फिक्सिंग मामले में दो साल का प्रतिबंध लग चुका है। शाकिब बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक माने जाते है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10,000 से अधिक रन बनाने के साथ लगभग 600 विकेट भी लिए है।