फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahrukh Khan Wants To Buy MS Dhoni in Next IPL Auctions

IPL-10: एमएस धोनी के लिए अपना पजामा तक बेचने के लिए तैयार है शाहरुख खान

Wed, 26 Apr 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 26 Apr 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Wants To Buy MS Dhoni in Next IPL Auctions
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के सुपरस्टार एमएस धोनी एक बार फिर से चर्चा में हैं। धोनी ने हाल ही में आईपीएल के एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लाजवाब पारी खेली और आखिरी गेंद तक पिच पर रुक कर अपनी टीम को जीत भी दिलाई।
विज्ञापन


धोनी की इसी पारी के बाद से मीडिया में शाहरुख खान का आईपीएल से पहले दिया एक पुराना बयान खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान ने वेबसाइट ‘स्पोर्ट्सवाला’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यदि धोनी अब निलामी के लिए टेबल पर आए तो वो अपना पजामा तक बेचकर धोनी को खरीदेंगे।
विज्ञापन

इतना आसान नहीं होगा धोनी को खरीदना

Shahrukh Khan Wants To Buy MS Dhoni in Next IPL Auctions
shahrukh khan
उस वक्त शाहरुख ने कहा था, “यार मैं तो उसको(धोनी) अपना पजामा भी बेचकर खरीद लूं, वो आए तो ऑक्शन में।” धोनी के तूफानी अंदाज में हैदराबाद के खिलाफ 34 गेंदों पर 61 रन बनाए जाने के बाद से शाहरुख का ये बयान एक बार फिर सुर्खियों में है।

शाहरुख के फैन्स भी यही दुआ कर रहे होंगे कि अगले साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन में धोनी को केकेआर खरीद ले, लेकिन ये इतना आसान नहीं है। धोनी की पुरानी टीम चेन्नई सुरपकिंग्स अगले साल से आपीएल में वापसी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed