{"_id":"63eb65572fff2262c10c47c6","slug":"shahrukh-khan-appreciated-virat-kohli-and-ravindra-jadeja-dance-wrote-i-will-have-to-learn-from-them-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kohli Jadeja Dance: कोहली और जडेजा के डांस के दीवाने हुए शाहरुख लिखा- ये मुझसे बेहतर कर रहे, इनसे सीखना पड़ेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kohli Jadeja Dance: कोहली और जडेजा के डांस के दीवाने हुए शाहरुख लिखा- ये मुझसे बेहतर कर रहे, इनसे सीखना पड़ेगा
Tue, 14 Feb 2023 04:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:12 PM IST
सार
नागपुर टेस्ट के दौरान विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने मैदान में पठान फिल्म के गाने पर डांस किया था। अब फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान ने भी दोनों खिलाड़ियों की तारीफ की है।
विज्ञापन
डांस करते विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया था। भारत ने यह मैच तीसरे दिन दूसरे सत्र में ही पारी और 132 रन से जीत लिया था। हालांकि, इस मैच में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने जो डांस किया था, उसकी चर्चा अभी भी हो रही है।
नागपुर टेस्ट के दौरान कोहली ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मैच में ब्रेक के दौरान डांस किया था। दोनों खिलाड़ी बॉलीवुड के 'किंग खान' कहे जाने वाले शाहरुख खान के गाने पर झूमते दिखे थे। शाहरुख की नई फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके गाने 'झूमे जो पठान' पर लोगों ने हजारों रील्स बनाए हैं। कोहली और जडेजा भी इस गाने पर खुद को नहीं रोक पाए थे। स्टेडियम में ब्रेक के दौरान इस गाने के बजते ही दोनों डांस करने लगे थे।

They are doing it better than me!! Will have to learn it from Virat And Jadeja!!! https://t.co/q1aCmZByDu
विज्ञापन विज्ञापन— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 14, 2023
Trending Videos
कोहली और जडेजा का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह वीडियो जब फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान तक पहुंचा तो उन्होंने इसे फिर से ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें भी कोहली और जडेजा से डांस सीखने की जरूरत है।
शाहरुख ने लिखा "ये इसे मुझसे बेहतर कर रहे हैं। मुझे विराट और जडेजा से सीखने की जरूरत है।"
नागपुर टेस्ट में जडेजा ने किया था कमाल
पांच महीने बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले जडेजा ने नागपुर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए और 70 रन भी बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। हालांकि, विराट कोहली की किस्मत इस मैच में उनके साथ नहीं थी। वह लेग स्टंप के बाहर जाती गेंद पर कैच आउट हो गए। अगले मैच में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं, जडेजा दिल्ली में होने वाले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा होंगे।