{"_id":"599ffc944f1c1bf1738b463f","slug":"shahrukh-khan-apologies-to-mithali-raj-for-their-late-coming-on-set","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान को जब कप्तान मिताली राज से माफी मांगनी पड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शाहरुख खान को जब कप्तान मिताली राज से माफी मांगनी पड़ी
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 25 Aug 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
shahrukh house
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को देश की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से माफी मांगनी पड़ी है। पूरा वाकया यह है कि शाहरुख खान टीवी पर एक रियलिटी शो से वापसी करने वाले हैं। 'टेड टॉक्स इंडिया' नामक शो एक तरह का टेलीविजन टॉक शो है। इसमें किंग खान के साथ मिताली राज और करण जौहर को नजर आना है। शो की शूटिंग के दौरान देर से आने पर किंग खान ने मिताली राज से माफी मांगी है।
विज्ञापन
Trending Videos
सेट पर समय में नहीं पहुंच सके थे
मिताली राज
- फोटो : icc
शो के पहले तीन एपीसोड की शूटिंग के लिए इन तीनों को एक निश्चित समय में पहुंचना था। शूटिंग के लिए मिताली राज तो सही समय पर पहुंच गई। लेकिन शाहरुख खान और करण जौहर समय पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद मिताली को शाहरुख और करण जौहर का इंतजार करना पड़ा। शाहरुख खान और करण जौहर करीब चार घंटे के बाद शूटिंग के सेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर होने की वजह भी बताई
शाहरुख खान
- फोटो : SELF
मीडिया की खबरों के अनुसार शाहरुख ने सेट पर पहुंच कर मिताली से माफी मांगी और देर होने की वजह को स्पष्ट भी किया। इसके बाद तीनों ने मिलकर शूटिंग शुरू की। शो के पहले एपीसोड का नाम 'बदलते रिश्ते' हैं।