फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahin Afridi becomes youngest captain to win any major T20 Series breaks Steve Smith and Rohit Sharma Record

PSL 2022: लाहौर कलंदर्स पहली बार बनी पीएसएल चैंपिंयन, शाहीन अफरीदी ने तोड़ा रोहित-स्मिथ का रिकॉर्ड

Mon, 28 Feb 2022 03:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 03:06 PM IST
सार

लाहौर कलंदर्स को पहली बार चैंपियन बनाने वाले शाहीन अफरीदी टी-20 लीग जीतने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उन्होंने भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विज्ञापन
Shahin Afridi becomes youngest captain to win any major T20 Series breaks Steve Smith and Rohit Sharma Record
शाहीन अफरीदी, रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाहौर कलंदर्स ने फाइनल मैच में मुल्तान सुल्तान को हराकर पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुल्तान सुल्तान की टीम सिर्फ 138 रन ही बना पाई और यह मैच 42 रन से हार गई। लाहौर के लिए 69 रन बनाने वाले मोहम्मद हफीज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 
विज्ञापन


लाहौर की टीम को पहली बार चैंपियन बनाने वाले शाहीन अफरीदी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो कोई बड़ी टी-20 लीग जीतने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। अफरीदी ने 21 साल की उम्र में पीएसएल का खिताब जीता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 22 साल में बिग बैश और रोहित ने 26 साल की उम्र में आईपीएल का खिताब जीता था। 
विज्ञापन


हफीज की शानदार पारी की बदौलत लाहौर ने बनाया बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 12 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और 25 रन पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद हफीज ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 137 तक ले गए। उन्होंने 46 गेंदों में 69 रन बनाए। उनकी इस पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल था। इसके बाद हैरी बुक ने 22 गेंद में 41 और डेविड विसा ने आठ गेंद में 28 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 180 तक पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुल्तान के लिए आसिफ अफरीदी ने तीन, विली और दहानी ने एक-एक विकेट लिया। वहीं चाहिर ने कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और चार ओवर में 22 रन दिए। वहीं रुम्मान रईस ने दो ओवर में 35 रन खर्चे। 

मुल्तान के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुल्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। कप्तान मोहम्मद रिजवान 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस समय टीम का स्कोर 36 रन था। इसके बाद 63 रन बनाने तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और 19.3 ओवर में 138 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। खुशदिल शाह ने 32 और टिम डेविड ने 27 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। 

लाहौर के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी ने तीन, हफीज और जमान खान ने दो-दो विकेट लिए। वीसा और हरीस रऊफ को एक-एक विकेट मिला। 

शाहीन ने तोड़ा स्मिथ का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी कोई भी बड़ी टी-20 लीग जीतने वाले सबसे युवा कप्तान हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है। शाहीन ने 21 साल की उम्र में अपनी टीम को पाकिस्तान सुपर लीग का चैंपियन बनाया है, जबकि स्मिथ ने 2012 में सिडनी सिक्सर्स को बिग बैश लीग जिताई थी। इस समय उनकी उम्र 22 साल थी। भारत के रोहित शर्मा ने साल 2013 में 26 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का चैंपियन बनाया था। 


अफरीदी ने बदली लाहौर की किस्मत
2022 से पहले लाहौर की टीम छह सीजन में पांच बार प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। वहीं 2020 में यह टीम फाइनल में हर गई थी। अब अफरीदी ने अपने अगुवाई में टीम को खिताब जिताया है। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी टीम छह सालों से यह किताब जीतने का इंतजार कर रही थी। उन्होंने हफीज को धन्यवाद देते हुए कहा कि दबाव भरे हालातों में उन्होंने कप्तानी में काफी मदद की। हफीज ने फाइनल मैच में बेहतरीन 69 रन भी बनाए और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed