फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridis royals beat virender sehwags palace diamonds in ice cricket first match

ICE Cricket: वीरेंद्र सहवाग ने खेली विस्फोटक पारी, खाता भी नहीं खोल सके अफरीदी

Fri, 09 Feb 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
shahid afridis royals beat virender sehwags palace diamonds in ice cricket first match
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : twitter

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ओवेस शाह (74*) और पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक (4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत, रॉयल्स ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड के सैंट मोरिट्ज में बर्फ पर खेले गए टी20 मैच में वीरेंद्र सहवाग की टीम पैलेस डायमंड्स को 28 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। अनोखे तरीके के क्रिकेट के पहले मुकाबले में डायमंड्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग (62) की आक्रामक पारी पर पानी फिरा। 

विज्ञापन


रॉयल डायमंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स ने 15.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। ओवेस शाह को 34 गेंदों में 5 चौको और 7 छक्को की मदद से नाबाद 74 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही रॉयल्स ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन

रॉयल्स के स्टार खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतरीन खेल

shahid afridis royals beat virender sehwags palace diamonds in ice cricket first match
ओवेस शाह

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने जल्द ही झटका दिया। उन्होंने मैट प्रायर (8) को जोगिंदर शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी ग्रीम स्मिथ (23) और जैक्स कैलिस (36) ने दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। तभी श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने स्मिथ को दिलशान के हाथों कैच आउट करा दिया।

इसके बाद कैलिस और ओवेस शाह (74*) ने मोर्चा संभाला तथा तीसरे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया के पूर्व ऑफस्पिनर रोमेश पोवार ने कैलिस को सहवाग के हाथों झिलवाया। पूर्व महान ऑलराउंडर कैलिस ने 27 गेंदों में चार चौको और दो छक्को की मदद से 36 रन बनाए। दो गेंद बाद पोवार ने कप्तान शाहिद अफरीदी को मोहम्मद कैफ के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्स को चौथा झटका दिया। अफरीदी खाता नहीं खोल सके।

इसके बाद शाह ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ग्रांट एलियट (21*) के साथ रॉयल्स को जीत दिलाई। एलियट ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। डायमंड्स की तरफ से रोमेश पोवार को दो जबकि अगरकर और मलिंगा को एक-एक विकेट मिला।

वीरेंद्र सहवाग ने पहली ही गेंद से दर्शाया अपना अंदाज

shahid afridis royals beat virender sehwags palace diamonds in ice cricket first match
वीरेंद्र सहवाग

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैलेस डायमंड्स की तरफ से वीरेंद्र सहवाग ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने केवल 31 गेंदों में 4 चौको और पांच छक्को की मदद से 62 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रू साइमंड्स (40) ने भी उम्दा पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद कैफ (19), जोगिंदर शर्मा (18) रन का योगदान देने में कामयाब रहे। रॉयल्स की तरफ से अब्दुल रज्जाक सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 18 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने दो जबकि शाहिद अफरीदी और नाथन मैकुलम ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed