फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi told indian fan to keep open the flag video gets viral

शाहिद अफरीदी ने कहा- भारत का तिरंगा सीधा करो, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 10 Feb 2018 12:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi told indian fan to keep open the flag video gets viral
शाहिद अफरीदी - फोटो : twitter

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। अफरीदी का स्विट्जरलैंड के सैंट मोरिट्ज में भारतीय तिरंगे को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो चुका है।

विज्ञापन


बता दें कि सैंट मोरिट्ज में शाहिद अफरीदी अनोखे क्रिकेट का हिस्सा बने, जहां बर्फ पर गुरुवार व शुक्रवार को टी20 मुकाबले खेले गए। रॉयल्स की कप्तानी करने वाले अफरीदी ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की। अफरीदी की टीम ने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नेतृत्व वाली पैलेस डायमंड्स को पहले मैच में 6 विकेट जबकि दूसरे मैच में 8 विकेट से मात दी।

विज्ञापन

अफरीदी ने जीत लिया करोड़ों भारतीय फैंस का दिल

shahid afridi told indian fan to keep open the flag video gets viral
वीरेंद्र सहवाग

अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। याद हो कि यह आइस क्रिकेट सीरीज अल्पाइन पर्वत श्रेणियों की जमी हुई सेंट मोरिट्ज झील पर कृत्रिम रूप से तैयार की गई पिच पर खेली गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद, यहां भारी मात्रा में दर्शक पहुंचे, जिनमें काफी जोश देखने को मिला। इस दौरान फैंस का अपने-अपने चहेते खिलाड़ियों के साथ सेल्फी और उनके ऑटोग्राफ लेने का भी दौर चला। 





शाहिद अफरीदी से मिलने को सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत के उनके फैंस भी मौजूद थे। अफरीदी ने भी अपने फैंस का दिल रखा और उनके साथ खूब फोटो खिंचवाएं। इस दौरान भारतीय तिरंगा लेकर कुछ फैंस खड़े नजर आए। अफरीदी जब उनके साथ फोटो क्लिक कराने गए, तो उनकी नजर तिरंगे पर पड़ी। 





अफरीदी ने देखा कि तिरंगा पूरी तरह खुला नहीं था तो उन्होंने कहा- 'फ्लैग सीधा करो'। इसके बाद ही अफरीदी ने फोटो क्लिक कराया। तिरंगे के प्रति इस सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी की खूब तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed