फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi says Virat Kohli is doing great job as India captain

अकरम-मियांदाद के बाद अफरीदी हुए कोहली के मुरीद, बताया क्यों हैं वह धोनी से अलग

Fri, 09 Feb 2018 07:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi says Virat Kohli is doing great job as India captain
शाहिद अफरीदी और विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन को पूरा क्रिकेट जगत इस वक्त सलाम कर रहा है। खासतौर पर इन दिनों पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच पाक के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले जावेद मियांदाद और वसीम अकरम भी कोहली की तारीफ कर चुके हैं। मियांदाद ने कोहली को दुनिया का बेस्ट बैट्समैन और जीनियस बताया था तो अकरम ने कहा था 'कोहली को बल्लेबाजी करते देखना हमेशा ही अच्छा लगता है। उनकी फिटनेस ने उन्हें एक अलग लेवल पर पहुंचाया है।
विज्ञापन


अफरीदी इन दिनों स्विट्जरलैंड में सेंट मोरित्ज आइस क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कोहली के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा 'जिस तरह से विराट कोहली टीम इंडिया को आगे ले जा रहा है, वह शानदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विराट में मौजूद है वो चीज

Shahid Afridi says Virat Kohli is doing great job as India captain
कोहली और अफरीदी - फोटो : File
अफरीदी ने कोहली के आक्रमकता के बारे में कहा कि कंट्रोल एग्रेशन हमेशा अच्छी होती है, इससे कोई नुकसान नहीं होता और वह चीफ विराट कोहली में है। मेरा मानना है कि एक कंट्रोल एग्रेशन हर खिलाड़ी में होना चाहिए। 

 

कोहली और धोनी हैं बिल्कुल जुदा

Shahid Afridi says Virat Kohli is doing great job as India captain
धोनी और कोहली - फोटो : File
अफरीदी ने कोहली और धोनी की तुलना करते हुए कहा कि आप धोनी को देखें तो वह बेहद शांत और तेज तर्रार खिलाड़ी हैं। वह उनका नेचुरल स्वभाव है। वहीं, विराट उनके बिल्कुल ही उलट हैं। उनमें कंट्रोल एग्रेशन है, जो इस खेल के लिए अच्छा है। 


 

वह कप्तान पाता है सम्मान

Shahid Afridi says Virat Kohli is doing great job as India captain
टीम इंडिया - फोटो : File
अफरीदी ने कहा 'जो कप्तान पूरी टीम को एक साथ लेकर आगे बढ़ता है और कठिन वक्त में युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आता है, वह सभी से सम्मान प्राप्त करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed