बयान: तालिबान की तारीफ कर बुरे फंसे शाहिद अफरीदी, लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने तालिबान की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी तालिबान की तारीफ कर बुरी तरह से फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह तालिबान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में अफरीदी कह रहे हैं, 'तालिबान बड़े पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड के साथ आए हैं। ये चीजें हमें पहले नजर नहीं आईं...माशाअल्लाह...ये चीजें... बड़ी जबरदस्त पॉजिटिविटी की तरफ चीजें नजर आ रही हैं।' अफरीदी ने कहा, 'तालिबानी महिलाओं को काम करने दे रहे हैं, राजनीति में जाने की इजाजत है...और मुझे लगता है कि तालिबान को क्रिकेट बहुत पसंद है।' बता दें कि अफरीदी का यह बयान तब आया है जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते गुरुवार को हुए आत्मघाती बम धमाकों में करीब 170 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। अपने वीडियो में इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'तालिबान को क्रिकेट से बहुत प्यार है।'
❝Taliban have come with a very positive mind. They're allowing ladies to work. And I believe Taliban like cricket a lot❞ Shahid Afridi. He should be Taliban's next PM. pic.twitter.com/OTV8zDw1yu
— Naila Inayat (@nailainayat) August 30, 2021विज्ञापन
अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल
अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के लोग भी अफरीदी को खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर्स ने तो अफरीदी को तालिबान का प्रधानमंत्री बनाने की सलाह दे डाली।
So we will have Taliban cricket team soon ! Shahid Afridi says Taliban have come with very positive mind .. they will allow women to work and join politics and they like cricket too pic.twitter.com/Rt492aIML9
— exsecular (@ExSecular) August 30, 2021
Afridi believes women are free to attend offices and become politicians under Taliban rule. pic.twitter.com/GNeTLzRh8f
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) August 30, 2021
Wow Mr Afridi ..
— Naveen Kapoor (@IamNaveenKapoor) August 31, 2021
Taliban ‘allowing ‘ women to work
What an achievement this century https://t.co/MZUpAyJJHN