फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi says only cricket can change relationship between india pakistan

इंडो-पाक संबंधों पर शाहिद अफरीदी का बेबाक बयान, बोले- एक चीज से सब सुधर जाएगा

Mon, 19 Feb 2018 05:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi says only cricket can change relationship between india pakistan
शाहिद अफरीदी - फोटो : File
भारतीय फैंस को तिरंगा सीधा करने को कहकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीतने वाले पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अब दोनों देश के बीच खराब रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच फैली इस नफरत को सिर्फ क्रिकेट के जरिए ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए, राजनेताओं को खेल से दूर रहना चाहिए।  
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में जब अफरीदी स्विट्जलैंड में आइस क्रिकेट खेल रहे थे उस दौरान उन्होंने एक भारतीय फैंस के साथ फोटो खिंचवाने से पहले उससे तिरंगा सीधा करने को कहा था। इसके बाद अफरीदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के एक हफ्ते बाद अब उन्होंने दोनों देश के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने की बात कही है। अफरीदी का मानना है कि क्रिकेट ही एक मात्र ऐसा जरिया है, जिसकी मदद से दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने का काम कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइस क्रिकेट के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए अफरीदी ने बताया कि यह मेरे लिए शानदार टूर्नामेंट रहा। मैं बहुत दिनों बाद भारतीय खिलाड़ियों से मिला और उनके साथ खेला। हमने आपस में बहुत सारी बातें की। 

अफरीदी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों से बात करने पर पता चला की दोनों देश के खिलाड़ी भी आपस में किक्रेट खेलना चाहते हैं, लेकिन दोनों देश की राजनीति के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। 
 

दो साल बाद भी मैदान में अफरीदी का जलवा है बरकरार

shahid afridi says only cricket can change relationship between india pakistan
शाहिद अफरीदी - फोटो : File
अफरीदी को इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहे दो साल हो गए हैं, लेकिन अब भी वह जब-जब मैदान पर उतरे हर बार कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका डायनामाइट्स की ओर से खेलते हुए 15 विकेट अपने नाम किए। 

अफरीदी अब पाकिस्तान में खेली जाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट लीग की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने ने कहा कि अब मेरा पूरा फोकस घरेलू क्रिकेट पर है। मैंने अपने सभी दूसरे काम कम कर दिए हैं और अब मैं पीसीएल की तैयारी में जुट गया हूं और उम्मीद करता हूं कि आने वाला सीजन मेरे लिए बेहतर साबित हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed