फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi questions Virat Kohli attitude amid poor form says Does Virat really even want to be No. 1 anymore or just pass time?

Pakistan on Virat Kohli: इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कोहली के रवैये पर उठाया सवाल, कहा- टाइम पास कर रहे हैं विराट

Wed, 15 Jun 2022 08:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Jun 2022 08:19 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि कोहली की फॉर्म में वापसी इस बात पर निर्भर करती है कि उनका रवैया क्या है। क्या वह फिर से नंबर वन बनने का प्रयास करना चाहते हैं या उन्होंने जो हासिल किया है उससे संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
Shahid Afridi questions Virat Kohli attitude  amid poor form says Does Virat really even want to be No. 1 anymore or just pass time?
शाहिद अफरीदी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली के क्रिकेट को लेकर समर्पण पर सवाल उठाया है। दरअसल, भारत का यह स्टार बल्लेबाज खराब फॉर्म से गुजर रहा है। कोहली को किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाए दो साल बीत चुके हैं। अर्धशतक लगाने के लिए भी विराट को जूझना पड़ रहा है। आईपीएल में भी कोहली कई बार गोल्डन डक का शिकार हुए थे। ऐसे में शाहिद अफरीदी ने विराट पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

खराब फॉर्म में होने के बावजूद कोहली हमेशा कहते रहे हैं कि उनका माइंडसेट पॉजिटिव है और उन पर किसी चीज का दबाव नहीं है। वहीं, अफरीदी का मानना है कि भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार को इस बात का जायजा लेने की जरूरत है कि वह मौजूदा स्थिति में किस स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि कोहली की फॉर्म में वापसी इस बात पर निर्भर करती है कि उनका रवैया क्या है। क्या वह फिर से नंबर वन बनने का प्रयास करना चाहते हैं या उन्होंने जो हासिल किया है उससे संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Afridi questions Virat Kohli attitude  amid poor form says Does Virat really even want to be No. 1 anymore or just pass time?
विराट कोहली और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
अफरीदी ने पाकिस्तानी चैनल पर कहा- क्रिकेट में रवैया सबसे ज्यादा मायने रखता है। मैं सबसे ज्यादा उसी के बारे में बात करता हूं। क्या आपका क्रिकेट के प्रति जुनून है या नहीं? कोहली अपने करियर में पहले दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनना चाहते थे, लेकिन क्या वह अभी भी उसी प्रेरणा के साथ खेल रहे हैं? यह बड़ा सवाल है। विराट के पास क्लास है, लेकिन क्या वह वास्तव में फिर से नंबर एक बनना चाहते हैं? या विराट को लगता है कि उन्होंने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है। क्या अब वह बस आराम करना चाहते हैं और टाइम पास कर रहे हैं? यह सब उनके रवैये पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन

आईपीएल में विराट ने दो अर्धशतकों की मदद से 341 रन बनाए थे। हालांकि, वह तीन बार गोल्डन डक का शिकार भी हुए थे। इसके बाद कोहली को इंग्लैंड जैसे महत्वपूर्ण दौरे की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से आराम दिया गया था।

आईपीएल के दौरान भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली को सुझाव दिया था कि उन्हें तरोताजा होने के लिए ब्रेक लेना चाहिए। इसके बाद कोहली ने भी कहा था कि आराम लेने पर वह विचार कर हैं।

Shahid Afridi questions Virat Kohli attitude  amid poor form says Does Virat really even want to be No. 1 anymore or just pass time?
शाहिद अफरीदी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 101 टेस्ट, 260 वनडे और 97 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 8043 रन, वनडे में 12311 रन और टी-20 में 3296 रन हैं। टेस्ट में कोहली 27 शतक और वनडे में 43 शतक लगा चुके हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed