{"_id":"631dada18747d227102473e0","slug":"shahid-afridi-daughter-waved-indian-flag-during-ind-vs-pak-match-know-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Video: भारत-पाक मैच के दौरान तिरंगा क्यों लहरा रही थी शाहिद अफरीदी की बेटी, अब पिता ने बताई वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Video: भारत-पाक मैच के दौरान तिरंगा क्यों लहरा रही थी शाहिद अफरीदी की बेटी, अब पिता ने बताई वजह
Sun, 11 Sep 2022 03:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 03:12 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान शाहिद अफरीदी की छोटी बेटी के हाथ में तिरंगा देखा गया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद खुद अफरीदी ने बताया है कि उनकी बेटी के पास भारत का झंडा क्यों था।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, लेकिन इस टूर्नामेंट में जब दोनों टीमें फिर भिड़ीं तो पाकिस्तान ने मैच जीतकर पिछली हार का बदला ले लिया। हालांकि, इस मैच की वजह से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी फिर से विवादों में आ गए। शाहिद की छोटी बेटी इस मैच के दौरान स्टेडियम में थी और उसका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसके हाथ में भारत का झंडा दिख रहा था। यह वीडियो सामने आने के बाद अफरीदी से कई तरह के सवाल किए गए थे, जिसके बार में उन्होंने बताया है।
शाहीद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उनकी बेटी के हाथ में भारत का झंडा क्यों था। उन्होंने बताया कि सुपर चार के इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन स्टेडियम में भारतीय फैंस की संख्या बहुत ज्यादा थी। स्टेडियम में मौजूद लोगों में 90 फीसदी लोग भारतीय समर्थक थे। वहां पाकिस्तान का झंडा भी नहीं था। ऐसे में अफरीदी की छोटी बेटी ने भारत का झंडा हाथ में ले लिया था।
अफरीदी ने यह भी बताया कि वह पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन बाद में ऐसा नहीं किया।

Why Shahid Afridi's daughter was holding Indian flag???…#pakvsindia #PakvInd #INDvPAK pic.twitter.com/nV4HTMgodR
— Muhammad Noman (@nomanedits) September 5, 2022
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीता था मैच
पाकिस्तान की टीम ने यह मैच पांच विकेट से जीतकर पिछले मैच की हार का बदला लिया था। सुपर चार के इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। भारत के लिए विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके जवाब में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज ने शानदार साझोदारी कर पाकिस्तान को जीत दिला दी थी। इन दोनों ने 73 रन की साझेदारी की थी और खराब शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान को मैच में वापस ले आए थे। अर्शदीप के कैच छोड़ने के बाद भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन दे दिए थे। यहीं से भारत की जीत की उम्मीद खत्म हो गई थी।