फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi clean bowled to misbah ul haq but do not celebrate in his respect

VIDEO: अफरीदी ने इस दिग्गज को आउट करके बनाया रिकॉर्ड, जश्न न बनाकर जीत लिया दिल

Sun, 18 Mar 2018 05:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi clean bowled to misbah ul haq but do not celebrate in his respect
शाहिद अफरीदी - फोटो : file

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से जलवे बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पहले पेशावर जाल्मी के खिलाफ लगातार चार छक्के लगाकर जबकि मुल्तान सुल्ताम और लाहौर कलंदर के खिलाफ तीन-तीन विकेट लेकर साबित कर दिया किया अब उनके अंदर बहुत क्रिकेट बाकी है। 

विज्ञापन


इन सबके बीच एक बार फिर अफरीदी अपने खेल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइडेट के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद उन्होंने इस विकेट का जश्न बनाने के लिए जैसे ही अपने दोनों हाथ हवा में लहराने की कोशिश की लेकिन अचानक से उन्होंने इसे पूरा न करते हुए अपने हाथ नीचे कर लिए। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अफरीदी ने ऐसा मिस्बाह के प्रति सम्मान दिखाते हुए किया। मिस्बाह को राष्ट्रीय टीम में भी सभी खिलाड़ी सम्मान देते थे, इसमें अफरीदी भी शामिल रहे हैं। एक बार फिर अफरीदी ने उनके प्रति सम्मान दिखाकर वहां मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके बीच इस मैच में अफरीदी ने दो विकेट लेकर अपनी टी20 करियर में 300 विकेट भी पूरे किए। बता दें कि अफरीदी टी20 में 300 विकेट लेने वाले पहले पाक खिलाड़ी हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान सोहेल तनवीर (289 विकेट) के नाम था। क्रिकेट के इस सबसे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (413), श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (348) और तीसरे नंबर हैं वेस्टइंडीज के सुनील नरेन (317) हैं।  


देखिए वीडियो- 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed