{"_id":"5c01202fbdec22417e30073a","slug":"shadman-and-shakib-smashed-fifties-for-bangladesh-on-day-1-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvWI: शाकिब-शादमैन ने जड़े अर्धशतक, पहले दिन बांग्लादेश का स्कोर 259\/5","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvWI: शाकिब-शादमैन ने जड़े अर्धशतक, पहले दिन बांग्लादेश का स्कोर 259/5
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
shakib al hasan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शादमैन इस्लाम (76) और कप्तान शकिब अल हसन (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 5 विकेट पर 259 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर शकिब के साथ ऑलराउंडर महमदुल्लाह 31 रन पर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी ओर से पारी की शुरुआत डेब्यूटेंट शादमैन इस्लाम और सौम्य सरकार ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। सौम्य के रूप में बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट गंवाया। उन्हें रोस्टन चेस ने शाई होप के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
सौम्य 42 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले मोमिनुल हक इस टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। मोमिनुल को 46 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर तेज गेंदबाज केमार रोच की गेंद पर चेस को कैच थमाकर चलते बने। मोमिनुल ने शादमैन के साथ दूसरे विकेट पर 45 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
इसके बाद शादमैन और मोहम्मद मिथुन ने पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। मिथुन को 29 रन के योग पर देवेंद्र बीशू ने बोल्ड किया। बांग्लादेश ने अपना चौथा विकेट शादमैन के रूप में खोया। शादमैन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 199 गेंदों पर 6 चौके लगाए। उन्हें बीशू ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
मुश्फिकुर रहीम को 14 रन के निजी स्कोर पर लुइस ने बोल्ड किया। कप्तान शकिब और महमूदूल्लाह के बीच छठे विकेट पर 69 रन की साझेदारी हो चुकी है। शाकिब अपनी अर्धशतकीय पारी में 113 गेंदों पर 1 जबकि महमूदूल्लाह 59 गेंदों पर एक चौका जड़ चुके हैं। विंडीज की ओर से बीशू ने दो जबकि रोच, लुइस और चेस के खाते में एक-एक विकेट गया है।