फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Several top Pakistan cricketers including Babar Azam allegedly fallen victim to a Ponzi scheme

PCB: पोंजी स्कीम का शिकार हुए बाबर सहित पाकिस्तान के कई शीर्ष क्रिकेटर, पीसीबी करेगा वित्तीय घोटाले की जांच

Thu, 22 Jan 2026 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Jan 2026 07:49 PM IST
सार

पाकिस्तान के कई शीर्ष क्रिकेटर पोंजी स्कीम का शिकार हो गए हैं। इस कारण इन खिलाड़ियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला जिस पर अब पीसीबी को भी दखल देना पड़ा है।

विज्ञापन
Several top Pakistan cricketers including Babar Azam allegedly fallen victim to a Ponzi scheme
बाबर आजम - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम सहित पाकिस्तान के कई शीर्ष क्रिकेटर पोंजी स्कीम का शिकार हुए हैं। इस कारण इन क्रिकेटरों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। बाबर के अलावा इस पोंजी स्कीम का शिकार होने वालों में मोहम्मज रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संज्ञान में आ गया है और बोर्ड इस कथित वित्तीय घोटाले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

बड़ी रकम की थी निवेश
सूत्र के अनुसार करीब एक दर्जन मौजूदा खिलाड़ियों के साथ एक पूर्व टेस्ट कप्तान ने भी एक पाकिस्तानी कारोबारी के पास बड़ी रकम निवेश की थी और अब यह व्यवसायी देश छोड़कर जा चुका है। सूत्र ने कहा, यह कारोबारी पाकिस्तान सुपर लीग की कुछ फ्रेंचाइजी को प्रायोजित करने से भी जुड़ा रहा है और उसने शुरूआत में पहले कुछ महीनों तक खिलाड़ियों को मुनाफे का भुगतान किया लेकिन बाद में उसने भुगतान बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश छोड़कर भागा कारोबारी
जब प्रभावित खिलाड़ियों ने उससे संपर्क किया तो कारोबारी ने कथित तौर पर यह दावा किया कि उसे भारी नुकसान हुआ है जिसमें खिलाड़ियों की निवेश राशि और उसकी अपनी पूंजी भी शामिल है। उसने कहा कि वह पैसा लौटाने की स्थिति में नहीं है। सूत्र ने कहा, इसके बाद उसने फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया और देश छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

कई खिलाड़ियों ने अपनी व्यक्तिगत बचत ही नहीं बल्कि रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों की रकम भी इसमें निवेश कर दी थी। सूत्र ने कहा, 'यह मूल रूप से एक पोंजी योजनाथी जिसमें नुकसान होने लगा। अब इन खिलाड़ियों के सामने करोड़ों रुपये गंवाने का खतरा है।' सूत्र के अनुसार क्रिकेटरों और उनके सहयोगियों द्वारा निवेश की गई कुल राशि एक अरब रुपये से भी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed