फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Services made ??gains on up in ranji trophy

सर्विसेज ने बनाई यूपी पर बढ़त

Mon, 07 Jan 2013 12:11 AM IST
इंदौर/खेल डेस्क
इंदौर/खेल डेस्क Updated Mon, 07 Jan 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
Services made ??gains on up in ranji trophy

शादाब नजर ने पांच विकेट लेकर रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच के पहले दिन उत्तर प्रदेश को महज 134 रन पर समेट दिया। यूपी को मात्र 34 ओवर में समेटने के बाद सर्विसेज ने दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 154 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। स्टंप्स के समय रजत पालीवाल 36 और सरबजीज सिंह 31 रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन


सर्विसेज ने टॉस जीतकर यूपी को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। यूपी की शुरुआत खराब रही और 76 रन तक उसके आठ विकेट गिर गए। ऐसे में इम्तियाज अहमद ने 35 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 100 के पार पहुंचाया।
विज्ञापन


पीयूष चावला ने 28 और तन्मय श्रीवास्तव ने 20 रन बनाए। इसके अलावा यूपी के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। जवाब में ओपनर नकुल वर्मा (27) तथा अंशुल गुप्ता (26) ने 47 रन की साझेदारी कर सर्विसेज को ठोस शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के खिलाफ झारखंड की सधी शुरुआत
जमशेदपुर। ओपनर रमीज नेमत के नाबाद 97 और इशांक जग्गी के नाबाद 50 रन की मदद से पंजाब के खिलाफ  मुकाबले में झारखंड ने मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की शुरुआत खराब रही। आकाश वर्मा मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed