फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   selectors are expected to announce the Indian squad on October 28 against Australia Pujara could get select

BGT: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इस दिन घोषित हो सकती है भारतीय टीम, चेतेश्वर पुजारा का नाम भी दौड़ में शामिल?

Wed, 23 Oct 2024 08:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Oct 2024 08:59 AM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति अगर उनके अनुभव पर जाए तो पुजारा का चयन संभव है।

विज्ञापन
selectors are expected to announce the Indian squad on October 28 against Australia Pujara could get select
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : County Cricket/Sussex

विस्तार

घरेलू टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे भारतीय अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर कंगारू गेंदबाजों के पसीने ला दिए थे। पुजारा कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन भारतीय सीनियर टीम के चयनकर्ता इस अनुभवी खिलाड़ी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में चुन सकते हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए 28 अक्तूबर को टीम घोषित कर सकता है। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति अगर उनके अनुभव पर जाए तो पुजारा का चयन संभव है। इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 383 गेंदों पर 234 रनों की पारी खेली थी और बताया था कि उनमें रन बनाने की भूख अभी भी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर है पुजारा का रिकॉर्ड 
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है और वह 2018-19 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। पुजारा ने उस दौरे में 1258 गेंदों का सामना किया था और कुल 521 रन बनाए थे। इसके तीन साल बाद पुजारा एक बार फिर भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 928 गेंदों का सामना किया और 271 रन बनाए थे। पुजारा पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों के सामने दीवार की तरह खड़े रहे हैं। पुजारा ने अंतिम बार भारत के लिए पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला था। इसके बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन

रेड्डी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर किया जा रहा तैयार
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद नितीश रेड्डी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए टीम में चुना गया है। दूसरी तरफ, शार्दुल ठाकुर ने चोट से वापसी के बाद कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है और वह प्रभावित नहीं कर सके हैं। शार्दुल ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था और गाबा टेस्ट में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत में भी उनका योगदान था। 

शमी को मिलेगा मौका? 
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की है, लेकिन आवेश खान और यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी दौड़ में शामिल हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में खुद को फिट बताया था, लेकिन वह शायद ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएं जिस कारण शमी सीरीज के शुरुआती हिस्से से बाहर रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed