{"_id":"54c878f6-38ca-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"selector-free-to-out-from-team-says-sachin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहे तो मुझे बाहर निकाल दें चयनकर्ता: सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चाहे तो मुझे बाहर निकाल दें चयनकर्ता: सचिन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Nov 2012 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई टेस्ट मैच में सचिन क्या फ्लॉप हुए कि सुनील गावस्कर सहित कई विशेषज्ञों की राय सामने आई कि सचिन पर उम्र हावी हो चुकी है, अब उन्हें संन्यास के बारे में सोचना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट का ये भगवान खुद अपने प्रदर्शन से काफी खफा है।
विज्ञापन
मुंबई टेस्ट मैच में हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं से बात की थी और हार और अपने परफार्मेंस पर दुख जाहिर किया था। एक निजी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सचिन ने चयनकर्ताओं को फोन कर कहा था कि हालिया मैचों में मेरा प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है।
विज्ञापन
सचिन ने यह भी कहा था कि यदि चयनकर्ताओं को महसूस होता है कि उन्हें नहीं खेलना चाहिए तो वो उन्हें टीम से निकालने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि अगले टेस्ट मैच के लिए सचिन को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसी बीच अंग्रेजी बल्लेबाज केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। केविन पीटरसन ने ट्वीट किया, 'दोनों टीम को सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया! मैं चाहता हूं कोलकाता और नागपुर में अगले दो टेस्ट के लिए भी ऐसा ही हो।'