फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag out from team india pujara got chance for england series

सहवाग पर गिरी गाज, पुजारा को मिला मौका

Sun, 06 Jan 2013 11:45 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Sun, 06 Jan 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
sehwag out from team india pujara got chance for england series

इंग्लैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली पांच वन-डे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम से वीरेंद्र सहवाग का पत्ता कट गया है। मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयन समिति ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वन-डे मैच के बाद 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया।

विज्ञापन


पाक से वन-डे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन चयनकर्ताओं की गाज सिर्फ ओपनर वीरेंद्र सहवाग पर गिरी। सहवाग ने पाक के खिलाफ दो वन-डे में सिर्फ 35 रन बनाए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वन-डे से बाहर बिठाए जाने के बाद से ही सहवाग के इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होने की संभावना बढ़ गई थी। चयनकर्ताओं ने सहवाग के स्थान पर सौराष्ट्र के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनकर्ताओं का यह फैसला काफी चौंकाने वाला है क्योंकि यदि प्रदर्शन की बात करें तो सहवाग के अलावा गौतम गंभीर और रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी पिछले लंबे समय से खराब है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, शमी अहमद, इशांत शर्मा, अशोक डिंडा।

रोहित और गंभीर को मौका क्यों?
गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को मौका दिए जाने के बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सहवाग का पलड़ा रोहित से भारी है। सहवाग ने पिछली दस पारियों में 21.70 की औसत से 217 रन बनाए है जिसमें एक पचासा है। रोहित शर्मा ने पिछले 14 मैचों में 12.94 की मामूली औसत से एक पचासे के साथ 168 रन बनाए है।


यही नहीं पिछली छह पारियों में वह दस का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और उनका स्कोर 5, 00, 00, 4, 4, 4 रहा है। गंभीर ने भी पिछले पांच मैचों में सिर्फ 45 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed