सहवाग का वन लाइनर हुआ सुपरहिट- 'नेहरा जी आज सभी को करेंगे बहरा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने क्रिकेट में अपनी नई पारी का आगाज किया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में नेहरा कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि, बारिश की वजह से अब तक टॉस नहीं हुआ है।
बहरहाल, नेहरा की बतौर कमेंटेटर काफी शानदार एंट्री हुई है। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर और अपने खास दोस्त वीरेंद्र सहवाग के साथ कुछ ऐसी बातें याद की और कही, जिसे जानकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। नेहरा और सहवाग की जोड़ी ने मैच शुरू नहीं होने की स्थिति में फैंस को बोर नहीं होने दिया और उन्हें टीवी से चिपके रहने के लिए बाध्य किया। नेहरा और सहवाग ने एक-दूसरे की खिंचाई करने के अलावा क्रिकेट की कुछ रोचक कहानियां भी साझा की, जिसे जानकर फैंस का खुश होना तय है।
ग्रे रंग के सूट में बैठे आशीष नेहरा ने सबसे पहले फैंस को बताया कि मैच से बड़ा प्रेशर उन्हें आज महसूस हुआ और इसी वजह से वो सुबह 5 बजकर 45 मिनट का अलार्म लगाकर सोए थे। सहवाग ने तपाक से पलटवार करते हुए कहा कि नेहरा कभी इतनी जल्दी नहीं उठे। उन्हें जब अपने बच्चों को भी स्कूल छोड़ना होता था तो भी सुबह 6 बजकर 30 मिनट या 7 बजे जागते थे। यही नहीं, सहवाग ने यह भी कहा कि पहली बार नेहरा को इतनी अच्छी ड्रेस में देखा है। उन्होंने अपनी शादी तक में कुर्ता-पजामा पहना था।
नेहरा भी कहां दबने वाले थे। उन्होंने सहवाग के खिल्ली उड़ाने का अपने ही अंदाज में जवाब दिया। 38 वर्षीय नेहरा ने कहा, 'कमेंट्री बॉक्स में भी अब टी-शर्ट और शॉट्स पहनकर बैठने की इजाजत मिलना चाहिए।' इसे सुनकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
सहवाग ने फिर दिया सुपरहिट वन-लाइनर
नेहरा और वीरू ने कई किस्से इस दौरान साझा किए। तब होस्ट जतिन सप्रू ने पूछा कि सहवाग ब्रेक पर जाने से पहले आप अपने अंदाज में दर्शकों को कोई रोचक संदेश दीजिए। तो 38 वर्षीय सहवाग ने कहा- आज क्रिकेट की कहानियां सुनाकर नेहरा सभी को करेंगे बहरा। इस पर तीनों कमेंटेटरों ने जोरदार ठहाका लगाया।
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने बदल दिया नियम, अब क्रिकेट स्टेडियम में कभी नहीं दिखेगा ऐसा नजारा
फिर सप्रू ने कहा कि हमें पता है कि इतनी मजेदार कमेंट्री सुनने पर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए होंगे। नेहरा और सहवाग खेल चैनल के हिंदी कमेंट्री में ये सब बातें करते नजर आए। बता दें कि नेहरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
नेहरा जी के डेब्यू का सोशल मीडिया ने किया जोरदार स्वागत
ट्विटर यूजर्स ने नेहरा का कमेंट्री में इस तरफ स्वागत किया:
#virupanthi
— Akkij (@Akkij5) November 16, 2017
Delhi hai dil walo ki, aaj commentery box me dhamal machayegi jodi veeru aur nehra ki.
viru aur Nehra ki commentry jodi kardegi kammal aab hone wala hai inke wajha se commentry main dhammal @StarSportsIndia #virupanthi
— Nabin sapkota (@NbSapkota8) November 16, 2017
aaj commentarybox me hi shandar comby viru pa ji n #NehraJi hai to lagta hai team yahi se match jeet jaegi, #Chak_de #ViruPanthi
— Saagar Solanki (@saagar_solanki) November 16, 2017
#virupanthi good morning ji nehraji ap wel come
— Mohan lal (@Mohanla25499016) November 16, 2017
And look who’s the opener today. #NehraJi is with @virendersehwag 🏏 #ViruPanti @jatinsapru is the umpire 🕵🏻♂️🇮🇳 Enjoying the show 💗 #cricketlive @StarSportsIndia pic.twitter.com/qmI3HJtckv
— Mitul Srivastava (@im_Ms7) November 16, 2017