फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sehwag make century after two year

फॉर्म में लौटा 'नजफगढ़ का नवाब', 2 साल बाद जमाया शतक

Tue, 30 Dec 2014 09:27 AM IST
रौशन कुमार झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रौशन कुमार झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Dec 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sehwag make century after two year

लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आखिरकार फिर से रंग में लौटते दिख रहे हैं। वर्ल्ड कप के लिए घोषित 30 संभावित खिलाड़ियों में भी जगह बनाने से चूक गए 36 वर्षीय सहवाग दिल्ली के फीरोजशाह कोटला मैदान में न केवल दो साल बाद शतक लगाने में कामयाब रहे बल्कि अपनी इस पारी से गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में दिल्ली को भी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

विज्ञापन


सहवाग के 105 और ओपनर उन्मुक्त चंद के 105 रन की मदद से दिल्ली ने दूसरे दिन अपनी पारी छह विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में स्टंप तक गुजरात के एक विकेट 34 रन पर गिर गए। इस साल आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी को छोड़ दें तो सहवाग ने आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था।
विज्ञापन


तब उन्होंने 117 गेंद में 117 रन की धुआंधार पारी खेली थी। वनडे में सहवाग ने आखिरी शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन साल पहले इंदौर में लगाया था। तब उन्होंने 219 रन की पारी खेल वनडे क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जहां तक रणजी की बात है तो वीरू ने नवंबर 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में 107 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सुबह एक विकेट पर 178 रन से आगे खेलने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद धीमी रही। पहले दिन 97 रन पर लौटे उन्मुक्त को शतक बनाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी और 105 रन बनाने के लिए उन्हें 227 गेंद का सामना करना पड़ा। सहवाग ने 148 गेंद में 14 चौकों की मदद से 105 रन बनाए।

युवराज, मनदीप के प्रहार से पंजाब का विशाल स्कोर

Sehwag make century after two year

राजकोट। वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने के बाद चयनकर्ताओं को लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 182, मनदीप सिंह ने 235 और गुरकीरत सिंह ने नाबाद 101 रन की पारी खेल सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पंजाब ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट पर 659 रन बनाकर घोषित कर दी।

जवाब में स्टंप तक सौराष्ट्र ने बगैर नुकसान के 27 रन बना लिए थे। युवराज ने अपनी पारी में 23 चौके और दो छक्के लगाए जबकि मनदीप ने अपनी पारी में 24 चौके और तीन छक्के उड़ाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 379 रन की रिकॉर्ड साझेदारी भी निभाई। युवराज टूर्नामेंट के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं।

शतक से एक रन से चूक गए तन्मय
कानपुर। जम्मू कश्मीर के खिलाफ खराब मौसम से प्रभावित मैच में उत्तर प्रदेश के तन्मय श्रीवास्तव शतक से मात्र एक रन से चूक गए। हालांकि तन्मय की इस पारी से यूपी ने स्टंप तक पांच विकेट पर 267 रन बना लिए हैं। तन्मय और आकाश वर्मा (57) ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े। दूसरे दिन भी धुंध के कारण केवल 49 ओवर का ही खेल हो सका।

उड़ीसा ने बनाई हरियाणा पर बढ़त
रोहतक। हरियाणा के 127 रन के जवाब में उड़ीसा ने पहली पारी में दूसरे दिन स्टंप तक नौ विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। जयंत यादव ने छह और मोहित शर्मा ने तीन विकेट लिए लेकिन वह उड़ीसा को बढ़त से नहीं रोक सके। धुंध के कारण दूसरे दिन 66 ओवर का ही खेल हो सका।

डोगरा ने ठोका नाबाद दोहरा शतक
गुवाहाटी। पारस डोगरा के नाबाद 230 और अंकुश बैंस के 156 रन की मदद से हिमाचल प्रदेश ने असम के खिलाफ पहली पारी चार विकेट पर 549 रन बनाकर घोषित कर दी। रश्मि परीदा ने 64 और रिषी धवन ने 39 रन का योगदान किया। जवाब में स्टंप तक असम ने बगैर नुकसान के 18 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed