{"_id":"f98dfd50-5744-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sehwag-long-conversation-with-selectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग करते रहे चयनकर्ताओं से लंबी मंत्रणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग करते रहे चयनकर्ताओं से लंबी मंत्रणा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा एक दिनी मैच श्रंखला के परिणाम के लिहाज से भले बेजान हो गया है। लेकिन भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है। खासतौर पर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर यह बात अच्छी तरह समझते हैं। चयनकर्ताओं को भी इंग्लैंड के खिलाफ श्रंखला के लिए टीम का चयन रविवार को करना है।
विज्ञापन
यही कारण था कि भारतीय टीम की प्रैक्टिस के दौरान चयनकर्ता सबा करीम और विक्रम राठौड़ मौजूद थे। खास बात यह रही कि बल्लेबाजी समाप्त करते ही सहवाग सीधे इन दोनों के पास पहुंच गए। तकरीबन एक घंटे तक वह चयनकर्ताओं से बात करते रहे। सहवाग के हटते ही यह काम गंभीर ने भी किया।
विज्ञापन
प्रैक्टिस के दौरान चयनकर्ताओं की मौजूदगी कुछ हैरान करने वाली थी। अमूमन ऐसा नहीं होता है। सहवाग ने बल्लेबाजी करने के बाद अपने पैड भी नहीं उतारे और वह सीधे चयनकर्ताओं के पास पहुंच गए। कभी यह वार्तालाप हंसी मजाक का रुख लेता था तो कभी गंभीर रुप भी धारण करता था। इस दौरान पूरी टीम प्रैक्टिस में जुटी रही लेकिन दोनों का वार्तालाप जारी रहा। सहवाग और करीम के हटते ही गंभीर राठौड़ के पास गए और जब तक प्रैक्टिस समाप्त नहीं हुई दोनों आपस में गंभीर मंत्रणा करते नजर आए।
विज्ञापन