{"_id":"3af9941c-54b0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sehwag-became-terrorist-during-batting-said-sadiq","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटिंग करते हुए 'आतंकवादी' बन जाते हैं सहवाग: सादिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बैटिंग करते हुए 'आतंकवादी' बन जाते हैं सहवाग: सादिक
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का बल्ला फिलहाल भले की शांत हो, लेकिन उनकी आतिशी बल्लेबाजी की चमक बरकरार है। पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सादिक मोहम्मद ने सहवाग को 'आतंकवादी' कहकर संबोधित किया है।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी द्विपक्षीय श्रृंखला के सद्भावना दूत के तौर पर भारत आए सादिक ने कहा कि सहवाग का बल्ला एक बार चल निकलता है तो उनका आतंक विपक्षी खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोलता है। सादिक ने ईडन गार्डंस में कहा, 'जब सहवाग बैटिंग करते हैं तो वह 'आतंकवादी' की तरह खेलते हैं। मैं अपने शब्दों के माध्यम से उन्हें पूरा सम्मान देते हुए यह करना चाहता हूं कि जब वह गेंदों की धुनाई शुरू कर देते हैं तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।'
विज्ञापन
सादिक ने सचिन तेंदुलकर के वन-डे क्रिकेट से संन्यास के मुद्दे पर कहा कि सचिन को मैदान पर विदाई का मौका मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह भारतीय बल्लेबाज और अच्छे तरीके से अलविदा कह सकता था, जिससे उनकी टीम को उन्हें विदाई देने का मौका मिलता। सादिक ने पाकिस्तान के मौजूदा सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद की भी तारीफ की। सादिक ने कहा कि नासिर में लंबी पारियां खेलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन