{"_id":"2ea3a546-2412-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sehwag-and-gambhir-will-play-in-ranji-match-to-gain-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म वापसी की तलाश में उतरेंगे वीरू और गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फार्म वापसी की तलाश में उतरेंगे वीरू और गंभीर
गाजियाबाद/एजेंसी
Updated Thu, 01 Nov 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर अपनी फार्म वापसी के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय रणजी मैच में उतरेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भारत को अच्छी शुरूआत की जरूरत है लेकिन उसकी परेशानी यही है कि उसके दोनों स्टार ओपनर पिछले कुछ अरसे से देश को बढिया ओपनिंग साझेदारी नहीं दे पा रहे हैं। गत वर्ष इंग्लैंड में और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत की शर्मनाक हार का सबसे बडा कारण अच्छी ओपनिंग नहीं मिलना रहा था।
विज्ञापन
सहवाग और गंभीर वैसे तो दुनिया की बेहतरीन ओपनिंग जोड़ियों में से एक माने जाते हैं लेकिन पिछले कुछ समय के खराब प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बिखरा हुआ है। मौजूदा घरेलू सत्र में मुरली विजय और अजिंक्या रहाणे जैसे ओपनर अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में आने के लिए दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि अहमदाबाद में होने वाले पहले टेस्ट के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता सहवाग और गंभीर के अनुभव पर ही भरोसा करना चाहेंगे। पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम का चयन पांच नवंबर को होना है। उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में इन दोनों ही अनुभवी बल्लेबाजों को कम से कम अर्द्धशतकीय पारियां तो जरूर खेलनी होगी ताकि उनका दावा बना रहे।
विज्ञापन