{"_id":"5767253c4f1c1bd24d11c500","slug":"second-t20-match-is-today-team-india-intention-is-to-will-look-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा टी-20 मुकाबला आज, वापसी के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरा टी-20 मुकाबला आज, वापसी के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
एजेंसी/ हरारे
Updated Mon, 20 Jun 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
प्रसारण आज शाम 4.30 बजे से
पहले टी-20 मुकाबले में दो रन से नजदीकी हार के बाद भारतीय टीम आज सोमवार को सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी ताकि तीन मैचों की सीरीज में उसकी संभावनाएं कायम रह सकें। धोनी की अगुआई में भारतीय युवा खिलाड़ी पिछले मुकाबले में ऐन मौके पर लड़खड़ा कर हार झेलने को विवश हो गए थे।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतिम ओवर में टीम की नैया पार नहीं लगा सके। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत के बाद महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट गंवाए। मनीष पांडेय ने 48 रन बनाए और इसी तरह नवप्रवेशी मनदीप सिंह ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया लेकिन उन दोनों को फिनिश करने की जरूरत थी।
विज्ञापन
अंतिम ओवर में भारतीय टीम को आठ रन चाहिए थे। अक्षर पटेल एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए जिससे भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गईं। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बेंच स्ट्रेंथ आजमाते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था।
विज्ञापन
तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप करने के बाद युवा बल्लेबाजों के पास मौका था कि वह टी-20 सीरीज में विजयी शुरुआत दिलाते लेकिन सीरीज में पहली बार चुनौती मिलने पर कड़े दबाव के बीच वे क्लिक नहीं कर सके।
Published By Rahul Sankrityayan