{"_id":"5d83bafd8ebc3e01557e6975","slug":"scotland-won-by-4-wickets-against-ireland-tri-nation-t20i-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई नेशन सीरीजः स्कॉटलैंड की जीत में चमके हमजा ताहिर, नीदरलैंड्स को चार विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ट्राई नेशन सीरीजः स्कॉटलैंड की जीत में चमके हमजा ताहिर, नीदरलैंड्स को चार विकेट से रौंदा
Fri, 20 Sep 2019 08:01 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
स्कॉटलैंड vs नीदरलैंड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉटलैंड ने गुरुवार को ट्राई नेशन टी-20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में नीदरलैंड्स को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने निर्धिरत 20 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में स्कॉटलैंड ने 13.2 ओवर में 126 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 30 रन के स्कोर पहला विकेट गिरा। नीदरलैंड की तरफ से बास डे लीडे ने 30, तोबियास विस्से ने 27, क्लेनटन फ्लॉयड ने 21 रनों का योगदान दिया। स्कॉटलैंड की तरफ से हमजा ताहिर ने 30 रन देकर सबसे ज्यादा चार विकेट झटके।
विज्ञापन
नीदरलैंड के 123 रन की पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम मैच जीतने में कामयाब हो गई। टीम की तरफ से जॉर्ज मुनसे ने 27, बेरिंग्टन ने 27 और हैरिस ने 25 रन का योगदान दिया। बेरिंग्टन और हैरिस के बीच चौथए विकेट के लिए 53 रन की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई। नीदरलैंड की तरफ से मीकेरन ने दो, जबकि फ्लॉयड और सीलार ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन