फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SCO vs ZIM Zimbabwe beat Scotland by 10 runs in 2nd T20I match at Edinburgh

SCO vs ZIM: स्कॉटलैंड को 6 गेंदों में बनाने थे 13 रन, लगातार गंवाए चार विकेट और 10 रन से जीत गया जिम्बॉब्वे

Sat, 18 Sep 2021 09:34 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 18 Sep 2021 09:34 AM IST
सार

जिम्बॉब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा है। इस रोमांचक मुकाबले में मेहमान जिम्बॉब्वे ने मेजबान टीम को 10 रनों से हराया। 

विज्ञापन
SCO vs ZIM Zimbabwe beat Scotland by 10 runs in 2nd T20I match at Edinburgh
जिम्बॉब्वे की टीम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

स्कॉटलैंड को जिम्बॉब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा। जिम्बॉब्वे ने रोमांचक मुकाबले में मेजबानों को 10 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं। इस मैच में जिम्बॉब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य हासिल करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 126 रनों पर ऑल आउट हो गई। 
विज्ञापन


जिम्बॉब्वे की खराब शुरुआत

एडिनबर्घ में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बॉब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। रेड ऑर्मी की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 12 रनों पर गिर गया। पारी की शुरुआत करने आए इनोसेंट कैया 7 रन बनाकर आउट हो गए। .रेजिस चकबवा भी ज्यादा देर नहीं टिके और वह भी 8 रन बनाकर चलते बने। तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करने आए कप्तान क्रेग एर्विन ने पारी को संभालने के कोशिश की और वह 30 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान वेस्ली मधेवेरे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन


सीन विलियम्स ने जड़ा अर्धशतक

जब जिम्बॉब्वे के विकेट एक के बाद एक लगातार गिर रहे थे तो ऐसे में सीन विलियम्स मे एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए 60 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत जिम्बॉब्वे की टीम 5 विकेट पर 136 रन बनाने में सफल रही। स्कॉटलैंड की ओर से अलास्डेयर इवांस, मार्क वाट, केविन मैन और माइकल लीस्क ने 1-1 विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बॉब्वे ने शुरुआत से बनाया दबाव

जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी स्कॉटलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 11 रन पर दो विकेट गिर गए। पारी की शुरुआत करने आए जॉर्ज मुन्से बगैर खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए ओली हैरिस का भी यही हाल रहा। मध्यक्रम में रिची बैरिंगटन और मैथ्यू क्रॉस ने 42-42 रनों की पारियां खेलकर स्कॉटलैंड को मैच में वापस कराया। 


आखिरी ओवर में गिरे चार विकेट

अंतिम ओवर्स में स्कॉटलैंड को जिताने के लिए माइकल लीस्क ने पूरा जोर लगा दिया। आखिरी ओवर में स्कॉटलैंड को मैच जीतने के लिए 13 रनों की जरूरत थी। यहीं से मैच में मोड़ आ गया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम जिम्बॉब्वे को आसानी से हरा देगी। मसाकाजा स्कॉटलैंड पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए। पहली गेंद पर सफयान शरीफ आउट हो गए। दूसरे गेंद पर मार्क वाट रन आउट हुए। तीसरी गेंद पर मसाकाजा ने माइकल लीस्क को चलता किया। इसके बाद चौथी गेंद पर अलास्डेयर इवांस को चलता कर मैच जिम्बॉब्वे की झोली में डाल दिया। इस तरह स्कॉटलैंड की टीम 126 रनों पर ऑल आउट हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed