फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SAvSL: South africa beat Sri lanka in super over in first t-20

SAvsSL: सुपर ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका ने भी पार की रोमांच की सारी हदें

Wed, 20 Mar 2019 02:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 Mar 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
SAvSL: South africa beat Sri lanka in super over in first t-20

डेविड मिलर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बेहद रोमांचक पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में नौ रन से हराया। केपटाउन में खेले गए इस मैच में मिलर ने विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए एक कैच लपका और एक स्टम्पिंग की। इस तरह मेजबान टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की लीड बना ली।

विज्ञापन


टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका की शरुआत खराब रही और उन्होंने 7 के स्कोर तक निरोशन डिकवेला (0) और कुसल मेंडिस (0) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कमिंदु फर्नान्डो ने जरूर एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाज शुरुआत को फायदा नहीं उठा पाए और मेहमान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। 
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए मेंडिस ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए और 13वें ओवर में आउट हुए। हालांकि अंतिम ओवरों में बड़े शॉट नहीं खेल पाने के कारण श्रीलंका 134-7 का स्कोर ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडाइल फेलुकवायो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी 20 ओवर्स में 134-8 का स्कोर बनाया और यह मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में मेजबान टीम ने 14 रन बनाए, जिसके बाद श्रीलंका को 15 रनों का लक्ष्य मिला और वो सिर्फ 5 रन ही बना पाए। डेविड मिलर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और 10 ओवर तक उन्होंने क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स और फाफ डू प्लेसी के विकेट 52 के स्कोर तक गंवा दिए थे। यहां से डेविड मिलर (41) और वैन डर डुसेन (34) ने 68 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 

बेहद कम अंतराल पर दोनों खिलाड़ियों के आउट होने से मैच में एक बार फिर रोमांच बना। अंत में मेजबान टीम को आखिरी ओवर में 5 रन की दरकार थी, लेकिन वो सिर्फ 4 रन ही बना पाए और यह मैच टाई हो गया। डुमिनी से काफी उम्मीद थी, लेकिन वो 9 रन बनाकर रनआउट हो गए। श्रीलंका के लिए कप्तान लसिथ मलिंगा ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए।


सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डुसेन और मिलर आए और दोनों ने मलिंगा के ओवर में 14 रन बनाए। मिलर ने इस ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। सुपर ओवर में 15 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम इमरान ताहिर की बेहतरीन गेंदबाजी के खिलाफ सिर्फ 5 रन ही बना पाए और इस मैच को हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed