{"_id":"5feb171699f2fc52d96ec389","slug":"savsl-south-africa-all-round-performance-defeated-sri-lanka-in-first-test-by-45-runs-and-an-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvSL: दक्षिण अफ्रीका का ऑलराउंड प्रदर्शन, पहले टेस्ट में श्रीलंका को दी करारी शिकस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvSL: दक्षिण अफ्रीका का ऑलराउंड प्रदर्शन, पहले टेस्ट में श्रीलंका को दी करारी शिकस्त
Tue, 29 Dec 2020 05:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Dec 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका
- फोटो : twitter@OfficialCSA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में एकतरफा जीत हासिल की। सेंचूरियन में खेले गए टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों के दम पर पारी और 45 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई। यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और इस तरह से दक्षिण अफ्रीका को जीत से 60 अंक मिले।
विज्ञापन
मैच में मेहमान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पारी में 396 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। श्रीलंका की तरफ से दिनेश चांदीमल (85), धनंजय डिसिल्वा (79) और दसुन शनाका (नाबाद 66) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और दक्षिण अफ्रीका के सामने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया। लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में फाफ डुप्लेसिस के 199 रन की मदद से 621 रन का विशाल स्कोर बनाकर 225 रन की बढ़त हासिल की। डुप्लेसिस के अलावा डीन एल्गर ने 95 रन बनाए जबकि एडेन मार्क्रम (68), तेम्बा बावुमा (71) और केशव महाराज (73) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
विज्ञापन
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोरने में देर नहीं लगाई। इनमें सबसे महत्वपूर्ण विकेट कुसल परेरा का था जिन्होंने आक्रामक रवैया अपनाकर 10 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। उन्हें एनरिच नोर्त्जे ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में वनिंदू हसरंगा और कुसल परेरा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाया और पूरी टीम 180 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन