SAvPAK: दक्षिण अफ्रीका की पकड़ में दूसरा टेस्ट, पाक को हराने 41 रन की दरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शान मसूद (61), असद शफीक (88) और बाबर आजम (72) की अर्धशतकीय पारियों से पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शनिवार को तीसरे दिन यहां पारी की हार टालने में सफल रही।
पाकिस्तान की दूसरी पारी 294 रन पर सिमट गई जिससे दक्षिण अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए महज 41 रन की जरूरत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में ऑल आउट होने से पहले 431 रन बनाकर पाकिस्तान पर 254 रन की बढ़त कायम की।
पाकिस्तान की दूसरी पारी में शुरूआत खराब रही और 27 रन तक टीम ने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद मसूद और शफीक ने 132 रन की साझेदारी कर संघर्ष किया। इस साझेदारी के टूटने के बाद बाबर आजम ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर से लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
तीसरे दिन के आखिरी ओवर में 294 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल स्टेन और कागिसो रबाडा ने चार-चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका पहला मैच छह विकेट के जीतकर श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है।