स्टोक्स ने दिलाई इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 189 रन से जीत, सीरीज बराबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में 189 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने चार मैच की टेस्ट सीरीज में एक की बराबरी हासिल कर ली। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 438 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बेन स्टोक्स (3/35), जेम्स एंडरसन (2/23) और डेनली (2/42) के आगे पांचवें और अंतिम दिन मेजबान टीम 248 पर ऑलआउट हो गई।
ओपनर पीटर मलान ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने 50 रन की पारी खेली। दो विकेट पर 126 से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पहले सत्र में चार विकेट पर 170 रन था।
स्पिनर डॉम बेस ने लंच से 30 मिनट पहले डुप्लेसिस (19)का महत्वपूर्ण विकेट लिया जिन्होंने स्वीप करने के प्रयास में स्क्वायर लेग पर खड़े जो डेनली को आसान कैच थमाया। दूसरे सत्र में क्विंटन डि कॉक और वेन डेर दुसेन (17) ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन दोनों के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा।
बर्न्स सर्जरी के चलते चार माह तक रहेंगे क्रिकेट से दूर
इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स बाएं टखने की सर्जरी के कारण चार माह के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। वह मार्च में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बर्न्स को केपटाउन टेस्ट मैच से पहले वॉर्मअप के दौरान फुटबॉल खेलते हुए चोट लग गई थी। इससे वह दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। उनके चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने वॉर्मअप में फुटबॉल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।